शादी पार्टी के दौरान बैग से नगदी एवं सोने चांदी के जेवर चुराने वाले कडिया सासी गिरोह के हरिओम सिसोदिया की सरगर्मी से तलाश

Hariom Sisodia :- थाना खितौला में दिनॉक 10-12-22 को रात 8-30 बजे कृष्ण मुरारी तिवारी उम्र 57 वर्ष निवासी बाबाताला सिहोरा ने लिखित शिकायती की कि उसकी बेटी प्रतिभा तिवारी की शादी दिनॉक 7-12-22 को शोभाश्री मैरिज गार्डन से हुई थी। रात लगभग 10-11 बजे उसकी पत्नि सुधा तिवारी के पास बैग मे लगभग 6 लाख रूपये नगद एवं सोने की 6 अंगुठी, 3 नथ, 3 बेंदी, 1 चेन तथा 8 जोडी चांदी की पायल, बैग में रखा था।

जैसे ही बारात द्वारे में आयी वैसे ही उसने अपने बेटे विमल से बोला कि अपनी मॉ से सोने की चेन एवं डेढ लाख रूपये लेकर आओ तक उसका बेटा विमल अपनी मॉ से द्वारचार के लिये सोने की चेन लाया तब उसने कहा कि रूपये भी लेकर आओ तो बेटा पुनः अपनी मॉ के पास रूपये लेने गया जहॉ उसकी पत्नि सुधा तिवारी रो रही थी, जिसे बताया कि रूपयों एवं जेवरो वाला बैग चोरी हो गया है।

जानकारी मिलने पर आसपास तलाश किया कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर बैग जिसमे नगद 6 लाख रूपये एवं सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

319329452 719766856233557 6661589145550558406 n

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एस.डी.ओ.पी सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे. मसराम के नेतृत्व में थाना स्टाफ व क्राईम ब्रांच की टीम गठित की गयी।

गठित टीम द्वारा विवाह कार्यक्रम में उपयोग किये गये कैमरे के फुटेज व घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही के फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति जो हरे रंग की जेकेट व काले रंग का पेंट पहने था की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। पतासाजी करने पर जिला राजगढ के कड़िया सासी गिरोह के लोगों द्वारा इस प्रकार से शादी पार्टी में चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना पता चला।

सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी खितौला जे. मसराम के नेतृत्व में एक टीम जिला राजगढ रवाना की गयी। टीम के द्वारा थाना बोड़ा जिला राजगढ पहंुचकर थाना प्रभारी श्री मीणा एवं स्टाफ को मिले सीसीटीव्ही फुटेज दिखाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करायी गयी तो हरिओम सिसोदिया पिता Hariom Sisodia धिनेश सिसोदिया निवासी ग्राम कडिया सासी थाना बोड़ा जिला राजगढ के रूप में हुई।

जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मीणा के द्वारा मुखबिर लगाये गये, मुखबिर द्वारा बताया गया कि आरोपी हरिओम कडिया सांसी ग्राम में स्थित मंदिर की ओर आ रहा है। सूचना मिलने पर घेराबंदी की गयी तो आरोपी हरिओम पुलिस पार्टी को देखकर हाथ में लिये थैले को मंदिर के पास फेक कर भाग गया।

320583069 1410270616446558 6126891129994110353 n

आरोपी द्वारा फेके गये थेले को चैक किया गया तो थैले के अंदर नगदी 01 लाख 60 हजार रूपये, 03 जोड़ी चांदी की पायल, 01 सोने की अंगुठी, 01 सोने की बेंदी रखी मिली जिन्हे जप्त करते हुये फरार आरोपी हरिओम सिसोदिया Hariom Sisodia की सरगर्मी से तलाश जारी है।

चुराई हुई सोने की झुमकी एवं चांदी की करधन, पायल तथा चुराये हुये रूपयों से खरीदा हुआ मोबाईल जप्त

थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे. मसराम ने बताया कि दिनॉक 5-12-22 को नरेश डुमार उम्र 53 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं उसकी पत्नि तथा बेटी नगर पालिका सिहोरा मे काम करते है।

आज सुबह 5 बजे घर मे ताला लगाकर तीनों काम पर गये थे सुबह 6-30 बजे बेेटी घर वापस आयी जिसने फोन कर बताया कि घर मे चोरी हो गयी है। सूचना पाकर वह भी घर पहुंचा तो देखा सामान बिखरा था अलमारी खुली थी अलमारी में रखे सोने के 2 मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, 3 जोड झुुमकी, चांदी की 3 करधन, 4 जोड पायल, 2 जोड बिछिया, 2 कंगन, तथा नगद 40 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भदवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के संदेही सूरज चौधरी पिता गणेश चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला मे लेकर सघन पूछताछ की तो चोरी करना स्वीकार किया, सूरज चौधरी की निशादेही पर चुराई हुई चांदी की 1 करधन, 4 जोड पायल, 1 जोड सोने की झुमकी तथा चुराये हुये रूपयों से 8 हजार 500 रूपये में खरीदा हुआ मोबाईल जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका :- पतासाजी कर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं चुराए हुए जेवर की बरामदगी में थाना खितौला के उप निरीक्षक अशोक मरावी, सहायक उप निरीक्षक विष्णु दत्त शुक्ला, आरक्षक छोटे सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी सैनिक धनीराम एवं अशोक प्यासी की सराहनीय भूमिका रही।