GOLD सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है! बजट 2025 में हो सकता है बड़ा बदलाव

Gold :- भारतीय बाजार में सोने की मांग हमेशा से ही काफी ज्यादा रही है। ऐसे में इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। भारत के पूर्व वित्त सचिव और 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र गर्ग ने संकेत दिया है कि सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत में सोने की बढ़ती मांग और बड़े पैमाने पर हो रहे आयात के कारण इसकी कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Read More :- Dry Fruits : भारत में इस जगह आलू-प्याज के भाव मिलते हैं काजू-बादाम, लोग बुलाते हैं ‘काजू शहर’

तीन मुख्य कारण जो सोने की कीमत तय करते हैं:

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (डॉलर में)
  2. सरकार द्वारा लगाया गया सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी)
  3. ज्वैलर्स और अन्य व्यापारियों द्वारा जोड़ा गया लाभ मार्जिन

Gold बजट 2025 के बाद महंगा हो सकता है सोना

पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने बताया कि जुलाई 2024 में केंद्र सरकार ने सोने पर कुल कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी थी। लेकिन बजट 2025 में अगर सरकार इसे दोबारा 10%, 14% या 15% तक बढ़ा देती है, तो सोने की कीमत में भारी उछाल आ सकता है।

Read More :- Republic Day 2025: राज्यपाल रमेन डेका रायपुर में, सीएम विष्णु देव साय अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण

Gold सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक जा सकती है!

उन्होंने यह भी बताया कि Gold सोने की कीमत केवल कस्टम ड्यूटी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों से भी प्रभावित होती है। यदि कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% तक कर दी जाती है, तो सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा जा सकता है। ऐसे में बजट 2025 के बाद प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। अगर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं होता है, तो भी अगले 6 महीने से 1 साल के भीतर सोने की कीमत में बढ़ोतरी संभव है।

Read More :- Jabalpur road accident पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत