Ganj Basoda :- हर जगह भू माफियाओ की तन शाही से प्रशासन परेशन है। वे हर बार अपने मन मुताबिक सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेते है जिसे सरकार को काफी तकलीफ होती है। गंज बासौदा Ganj Basoda बिधुत बिभाग के एसई संपूर्णानंद शुक्ला को लोकायुक्त के छापे में पकड़वाने के बाद से जफर कुरैशी पर प्रशासन की कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
बुधवार को राजस्व, जनपद और पुलिस विभाग के अधिकारी शिवरामपुर पड्रिया स्थित जफर कुरैशी के निमार्णाधीन वेयरहाउस पर पहुंचे। इस दौरान बिना अनुमति के वेयरहाउस बनाए जाने पर जनपद सीईओ अरविंद शर्मा ने वेयरहाउस को तोड़ने के आदेश दिए।
[fvplayer id=”46″]
जिस पर दो घंटे चले 5 बुलडोजरों और एक हैवी जेसीबी ने वेयरहाउस को जमींदोज कर दिया। वहीं कार्रवाई में सबसे पहले बुलडोजरों ने वेयरहाउस के चारों तरफ की दीवारों को गिराया गया। जिसके बाद हैवी जेसीबी ने वेयरहाउस के चारों तरफ के खंभों को गिरा कर छत को धराशायी कर दिया। बताया जा रहा है, कि उक्त वेयरहाउस बिना शासन की अनुमति के बनाया जा रहा था।
जिसमें सरपंच और सचिव पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। कुछ दिनों से प्रशासन कुरैशी और उसके रिश्तेदारों के अवैध धंधों की छानबीन में लगा हुआ है। बता दें कि हाल ही में कुरैशी के रिश्तेदार की गिट्टी क्रेशर पर अवैध माइनिंग के कारण उसे सील कर दिया गया है।
वहीं अन्य रिश्तेदार की धर्मकांटा स्थित पार्क सिटी कॉलोनी में भी अतिक्रमण करके अवैध प्लाटिंग करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। निर्माणाधीन वेयरहाउस पर हुई कार्रवाईजफर कुरैशी के रसूख के चलते इतने दिनों से प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए थे।
लेकिन अब कलेक्टर के आदेश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कमल मंडेलिया, डीएसपी बृजेंद्र भार्गव, सहित शहर थाना देहात थाना स्टाफ भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।