सीएम शिवराज ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया पौधारोपण

Environment Day :- विश्व पर्यावरण दिवस Environment Day के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं व नन्ही बालिकाओ के साथ किया वृक्षारोपण ,बरगद और आम के वृक्ष लगाकर उन्हें पानी से सींचा,बोले – पर्यावरण बचाने गाड़ी का कम,साईकिल का ज्यादा करे उपयोग

सपरिवार स्मार्ट सिटी पार्क में किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस Environment Day के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर विभिन्न पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं व नन्ही बालिका के साथ वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने बरगद और आम के वृक्ष लगाकर उन्हें पानी से सींचा।विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तीन संकल्प दिलवाए।

नन्ही बालिका को पौधा रोपण करते देख खुश हुए सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर बिजली जरूर बचाएं। मैं खुद अपने घर की बिजली बचाता हूं अगर बिना वजह लाइट चालू है तो मैं खुद स्विच बंद करता हूं। वही जन्मदिन एनिवर्सरी और पुण्य तिथि पर एक पौधा लगाने की अपील मध्य प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए गाड़ी का कम उपयोग करें साईकिल का ज्यादा उपयोग हो इसका प्रयास करें।

अगर एक घर में 1 से अधिक गाड़ी है तो पूरा परिवार एक ही गाड़ी में सफर करें।

सीएम ने कहा कि अब से वह तीन पेड़ रोज़ लगाएंगे। 1 पेड़ स्वयं और 2 पेड़ संस्थाओं के माध्यम से रोपें जाएंगे। बता दें कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेशों में नित नए अध्याय जोड़ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प को भी जारी रखे हैं। वैसे तो उन्होंने एक साल के लिए संकल्प लिया था और यह अवधि मार्च महीने में पूरी हो गई है, पर प्रकृति के प्रति समर्पण भाव से वे आज भी रोज पौधे लगा रहे हैं। इस अवधि में वे देश के किसी भी कौने में रहे हों, पौधा जरूर रोपा है। पिछले सवा साल में शिवराज ने 700 पौधे लगाए हैं। भोपाल का स्मार्ट उद्यान मुख्यमंत्री नियमित पौध-रोपण का साक्षी है।