Dry Fruits : भारत में इस जगह आलू-प्याज के भाव मिलते हैं काजू-बादाम, लोग बुलाते हैं ‘काजू शहर’

Dry Fruits का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर ठंड के मौसम में इनका उपयोग अधिक किया जाता है। लेकिन महंगे होने के कारण आम लोग इन्हें खरीदने से बचते हैं या कम मात्रा में खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। खासकर काजू, जो अपने मलाईदार बनावट और मीठे स्वाद के कारण सबसे लोकप्रिय सूखे मेवों में से एक है, इसकी कीमत आसमान छूती रहती है और यह 800-1000 रुपये प्रति किलो तक बिकता है।
Read more :- Republic Day 2025: राज्यपाल रमेन डेका रायपुर में, सीएम विष्णु देव साय अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण

काजू 20-30 रुपये किलो?

Dry Fruits लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है, जहां काजू की कीमत आलू-प्याज से भी कम है? झारखंड के जामताड़ा जिले में स्थित ‘नाला’ नामक गांव को ‘काजू शहर’ कहा जाता है। यहां काजू मात्र 20-30 रुपये प्रति किलो में आसानी से मिल जाते हैं, जो देश में किसी भी अन्य सब्जी की कीमत के बराबर है।

Read more :- Jabalpur road accident पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत

यहां काजू इतने सस्ते क्यों हैं?

नाला गांव में लगभग 50 एकड़ भूमि पर ग्रामीण बड़े पैमाने पर काजू की खेती करते हैं। साल 2010 के आसपास वन विभाग ने पाया कि इस क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी काजू की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है। इसके बाद किसानों ने यहां बड़े पैमाने पर काजू उगाना शुरू किया।

जब काजू के पौधों में फल लगते हैं, तो किसान इन्हें इकट्ठा करके बहुत ही सस्ते दामों में सड़क किनारे बेच देते हैं। यह इलाका अधिक विकसित नहीं है, इसलिए यहां काजू की कीमत इतनी कम है।

Read More Desi Indian Bhabhi Hot Sexy Video बोल्ड अंदाज में डिपनेक ड्रेस पहनकर किया सबको दीवाना

क्यों है यह जगह खास?

झारखंड का जामताड़ा जिला भारत की “फ़िशिंग राजधानी” के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब यह सस्ते काजू के लिए भी प्रसिद्ध हो गया है। अगर आप काजू खरीदने के शौकीन हैं और उन्हें कम दाम में खरीदना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है!