Dhanteras and Diwali त्यौहार पर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में खरीददारी करने हेतु अत्यधिक संख्या में नागरिकों का आना-जाना लगा हुआ है, जिसे देखते हुए व्यस्त्तम बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु निम्नानुसार यातायात/डायवर्सन व्यवस्था की जावेगी।
Dhanteras and Diwali बड़ा फुहारा, गंजीपुरा, सराफा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था
1- सुपर मार्केट से बड़ा फुहारा की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
2- कछियाना क्रासिंगए दत्त मंदिर कं्रासिग, गोलबाजार से गंजीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, केवल दो पहिया वाहन ही गंजीपुरा की ओर जा सकेगें ।
3- रानीताल, गढाफाटक मार्ग से घमंडी चौक, बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को ष्शंकर घी भंडार तक आने दिया जावेगा, केवल दो पहिया वाहन ही बड़ा फुहारा, घमंडी चौक की ओर जा सकेगें।
4- बल्देवबाग की ओर से आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पाण्डे चौक तक आने दिया जावेगा, केवल दो पहिया वाहन पाण्डे चौक से बड़ा फुहारा की ओर जा सकेंगे।
5- मिलौनीगंज से सराफा चौक, बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।
6- करमचंद चौक से तुलाराम चौक की ओर जाने वाले मार्ग में तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।
7- तुलाराम चौक से बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।
8 – गलगला चौराहें से तुलाराम चौक की तरफ तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।
पार्किंग व्यवस्था –
- गोलबाजार
- श्रीनाथ की तलैया
- तिलकभूमि तलैया
गढ़ा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था
1- पण्डा की मढ़िया से गढ़ा बाजार की ओर तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
2- देवताल चौराहा से गढ़ा बाजार की ओर तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
पार्किंग व्यवस्था –
- इमरती तालाब के सामने
- शाही नाका रोड सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने
गोरखपुर बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था
1- छोटीलाइन फाटक से गोरखपुर बाजार की ओर तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
2- आजाद चौक से गोरखपुर बाजार की ओर तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
पार्किंग व्यवस्था
- छोटी लाईन फाटक के पास ग्राउण्ड
- कपूर क्रासिंग से आजाद चौक तक सड़क के दोनो ओर
- आजाद चौक से गुलाटी पेट्रोल पंप की तरफ सड़क के दोनो तरफ
सदर बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था
1- पेंटीनाका चौक से सदर बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
2- जायसवाल पेट्रोल पंप से सदर बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।
पार्किंग व्यवस्था –
- यादगार चौक से टीआई क्रासिंग सड़क के दोनो ओर
- टैगोर गार्डन के सामने
- सेंट जोसेफ स्कूल के सामने ग्राउण्ड
Dhanteras and Diwali आम नागरिको से अनुरोध है कि खरीददारी हेतु आने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, आमरोड पर वाहन पार्क न करें।
व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि अपनी दुकानों का अनावश्यक विस्तार न करें एवं दुकानों मे आने वाले ग्राहकों को अपना वाहन आमरोड पर पार्क न करने देवे, साथ ही अपनी दुकान के सामने अस्थायी ठेले एवं गुमठियां न लगने देवे।