Delhi :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को Delhi दिल्ली बुलाया है। उनकी मुलाकात शनिवार सुबह 11:30 बजे होगी। गौरतलब है गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर हैं। वे उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। संभावना है कि शनिवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
सतना जिले के जवान शंकर प्रसाद पटेल जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़ में होगये शहीद
सतना के जवान शंकर प्रसाद पटेल सुबह 4.30 बजे जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। वह जिले के मैहर तहसील के नौगवां गांव के रहने वाले थे। उनके साथ के कुछ जवान घायल हुए हैं। शंकर प्रसाद पटेल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया, जिससे वह घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। शंकर प्रसाद पटेल CISF में ASI थे। सप्ताहभर पहले ही उन्होंने ड्यूटी जॉइन की थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजा NHAI में गार्ड है, जबकि छोटा बेटा सुरेन्द्र नागपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सुरेन्द्र ने बताया कि सेना के अधिकारियों से बात हुई है। फ्लाइट से पापा का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से जबलपुर या प्रयागराज( इलाहाबाद) लाया जा सकता है।
खरगोन में कर्फ्यू में 4 घंटे की लोगों को मिली ढील
खरगोन शहर में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। यह छूट मेडिकल, दूध, फल, सब्जी, किराना, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक के साथ इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, बर्तन दुकान, हार्डवेयर मटेरियल, मिठाई, नमकीन, सैलून, खाद-बीज, आटा चक्की, बैंक और पोस्ट ऑफिस के लिए रही। कपड़ा दुकान, कटलरी और ज्वेलरी की दुकानें भी खोली गईं। गाड़ियों पर अभी भी पाबंदी है।
इबरेश की मौत के बद इस मामले में 5 लोगो पर केस
शहर के आनंद नगर में इबरेश खान (28) निवासी इस्लामपुरा की मौत के बाद इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से दो को गिरफ्तार किया है। इबरेश के परिजन ने भी आरोपियों की शिनाख्त की है। SP ने बताया कि आरोपियों से इबरेश की मौत के कुछ सबूत मिले हैं। आरोपियों ने भी गुनाह कबूल किया है। मामले में दिलीप गांगले, अजय सोलंकी, अजय कर्मा, दीपक प्रधान व संदीप आरोपी हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।