छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट के अहम फैसले – सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% DA बढ़ोतरी, लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान

DA hike Chhattisgarh: Important decisions of the cabinet - 4% DA hike for government employees, democracy fighters honoured

DA hike छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 46% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी, जिससे प्रदेश के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

शराब की बोतलों पर केंद्र का होलोग्राम

DA hike महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित साय कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में बिकने वाली शराब की बोतलों के लिए होलोग्राम केंद्र सरकार बनाएगी। इसके लिए भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक से होलोग्राम की खरीद की जाएगी ताकि उच्चतम सिक्योरिटी फीचर्स सुनिश्चित किए जा सकें।

Read More :- एक जनवरी 2025 से शुरू हो सकती है जनगणना, प्रशासनिक सीमाएं 31 दिसंबर तक फ्रीज

इमरजेंसी के समय जेल गए लोगों को मिला सम्मान

DA hike सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जेल में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए उन्हें विशेष दर्जा देने का निर्णय लिया है। दिवंगत सेनानियों के राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी, और उनके परिवारों को 25,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Read More :- ख़तरनाक और शर्मनाक: शाह ने कांग्रेस पर तुषार गोयल के ड्रग बस्ट मामले में हमले किए

धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू

राज्य में धान खरीदी इस बार 14 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। सरकार ने कृषि विभाग के माध्यम से किसान पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। इस वर्ष सरकार ने 160 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, और सभी खरीदी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से ही धान की तौल की जाएगी। इसके लिए 8 लाख गठान बारदाना की व्यवस्था की जाएगी।

Read More :- Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya से थाने में 4 घंटे पूछताछ: बयान दर्ज कराया, CSP ने कहा- आरोपी करीबी, बेटे-बेटी का मोबाइल जब्त

डेटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय में बदलाव

सरकार ने सहकारी समितियों के डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। उन्हें 18,420 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा, जिसके तहत 60 करोड़ 54 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

पंचायत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति

सरकार ने पंचायत शिक्षकों के परिजनों को राहत दी है। उन शिक्षकों के आश्रितों को, जिनका निधन हो चुका है, अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के अंतर्गत दी जाएगी।

राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े FIR वापस

सरकार ने 49 राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित FIR को वापस लेने का भी निर्णय लिया है। इन मामलों को कोर्ट से वापस लिया जाएगा ताकि सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा मिल सके।

पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट

पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का निर्णय लिया गया है। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 साल तय की गई है।

औद्योगिक नीति में स्पेशल पैकेज

साय कैबिनेट ने राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत विशेष पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज एथेनॉल यूनिट, कोर सेक्टर के सीमेंट प्लांट और स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट्स के लिए होगा, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

4% DA बढ़ने पर मिली जुली प्रतिक्रिया

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार के 4% DA बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन इसे 1 जनवरी 2024 से लागू न करने पर निराशा जताई है। मोर्चा के अनुसार, पांच वर्षों के एरियर्स पर भी सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसके कारण शिक्षक वर्ग नाराज है।

24 अक्टूबर को सामूहिक हड़ताल की चेतावनी

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने घोषणा की है कि यदि पूर्व सेवा गणना मिशन की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 24 अक्टूबर को शिक्षक सामूहिक अवकाश पर जाएंगे और हड़ताल करेंगे।