Covid-19 :- देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर अब थम चुका है। रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामलों में भी भारी गिरावट आई है। कोरोना के मामलों (Covid-19) में कमी आने के बाद ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों को खत्म कर दिया गया है। कई राज्यों से तो मास्क लगने की ज़रूरत भी खत्म कर दी गई है।
इन सबके बीच भारत में अब फिर कोरोना के नए वेरिएंट ने धक्का दीया है। मुंबई में कोरोना वायरस के XE वैरिएंट (C0vid XE Variant) का एक मरीज मिला है। बता दें कि इस नए संस्करण का पहली बार UK में पता चला था।
नवीनतम सीरो सर्वे रिपोर्ट में BMC ने बुधवार को कहा कि उसे ‘XE वेरिएंट’ और ‘कप्पा वेरिएंट’ का एक-एक मामला मिला है। कुल 230 रोगियों में से जिनके नमूने सीरो सर्वेक्षण के लिए भेजे गए थे, उनमें से 21 को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, किसी भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट या गहन देखभाल की जरूरत नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक माना जाये तो नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में कोई गंभीर लक्षण दिखाई नहीं आ रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ (WHO) की तरफ से हाल में दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना का ‘XE’ वेरिएंट Omicron के BA.2 सब-वेरिएंट से अधिक संक्रामक हैं। ‘XE’ के आने से पहले कोविड-19 का सबसे अधिक संक्रामक वेरिएंट BA.2 को बोला जा रहा था। वहीं अब ‘XE’ वेरिएंट को सबसे ज्यादा खतरनाक कहा जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक ‘XE’ वेरिएंट ओमिक्रोन के दो संस्करणों BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। ये नया वेरिएंट पहली बार 19 जनवरी को यूके में पाया गया था। जिस तरह कोविड-19 के नए-नए रूप सामने आते जारहे हैं। उसी प्रकार व्यक्तियों में अलग-अलग लक्षण भी देखने मिल रहे हैं। टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी (Tata Institute for Genetics and Society – TIGS) ने इस नए वेरिएंट को लेकर घबराने या पैनिक ना होने का संकेत किया है। साथ ही यह भी कहा है कि एक्सपर्ट XE के विकास की निगरानी कर रहे हैं।