Congress Bhopal :- राजधानी भोपाल मे जयंती महोत्सव मनाकर पिछड़ा ओर दलित वर्ग को साधा,दरअसल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी जमीनी तैयारी को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। Congress Bhopal कांग्रेस ने दलित और पिछडो को साधने जयंती कार्ड खेलकर अपनी ताकत दिखा दी हैं। दरअसल प्रांतीय कुशवाह समाज,दलित पिछड़ा समाज संगठन और संविधान बचाओ मंच के तत्वावधान में शहर के रवींद्र भवन में जयंती महोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर सम्राट अशोक,महात्मा ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती एक साथ महोत्सव के रूप में मनाई गई। जयंती महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत में माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर नाट्य प्रस्तुति एवं बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया साथ ही नेतृत्व विकास एवं सार्वजनिक मर्यादा पर परिचर्चा की गई।
कांर्यक्रम में मुख्य अतिथि
कमलनाथ ने अपने सम्भोधन मे कहा कि हमने पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया था हम उसकी लड़ाई लड़ें और आगे भी लड़ते रहेंगे। सीएम शिवराज से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि इतने सालों में उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लिए क्या किया उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है, कि 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ना है और लड़ते रहेंगे।
प्रदेश में 55 प्रतिशत पिछड़ी जातियां हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा अतिक्रमण देश की संस्कृति पर हुआ है। कांग्रेस की संस्कृति शुरू से दिलों को जोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि यह देश एक झण्डे के नीचे खड़ा है। बाबा साहब ने सबको संविधान दिया है। मगर यह संविधान गलत हाथो में चला गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह गुमराह कर रहे हैं।
सीएम शिवराज रोज घोषणाएं करते हैं मगर आज प्रदेश में खाद बीज का संकट हैं। सीएम शिवराज कलाकारी से लोगो को गुमराह कर रहे हैं। यह झूठ से लोगो को शर्माने का काम कर रहे हैं। 20 हजार घोषणाएं की है मगर धरातल पर कुछ नही है। कमलनाथ ने कहा कि हमने अपने 15 महिने के कार्यकाल में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। मगर मध्य प्रदेश की पहचान आज के दौर में भ्रष्टाचार से है। हमने हमारी सरकार में किसान कर्ज माफ किया और अब भी सरकार आई तो हम किसान कर्ज माफी के लिए कटिबद्ध रहेंगे।