CM Yadav मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए गेमचेंजर बनी लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की राशि सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीना से महिलाओं के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर की। इस अवसर पर सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत भी 332 करोड़ रुपए लाभार्थियों के खातों में डाले। इससे पहले, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मांग की थी कि अगस्त की तरह ही महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दी जाए।
Read More :- Apple Iphone16 Event 2024: लाइव अपडेट्स: Apple AI, Apple Watch Series 10 और अधिक घोषणाएं
बीना कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह की गैरमौजूदगी
CM Yadav सीएम डॉ. मोहन यादव बीना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसमें मंत्रियों और विधायकों सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, लेकिन खुरई के विधायक और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जब सीएम ने अपना संबोधन शुरू किया, तो उन्होंने बताया कि भूपेन्द्र सिंह उन्हें फोन पर जानकारी देकर किसी जरूरी काम से गए हैं।
कांग्रेस की मांग: राशि घटाई न जाए
CM Yadav कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि अगस्त महीने में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खातों में ₹1500 जमा किए थे। हमारी मांग है कि इस महीने भी हर बहन के खाते में ₹1500 ही भेजे जाएं, ₹1250 नहीं। अगर सरकार राशि घटाती है, तो यह पहली बार होगा कि किसी योजना की राशि कम की जा रही है, जो महिलाओं के हित में नहीं है।
Read More :- Digvijay ने VD Sharma को “नपुंसक” कहा, VD Sharma ने पौरुषत्व को चुनौती दी
बहनें 3000 रुपए की उम्मीद लगाए बैठी हैं
जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भाजपा सरकार से उम्मीद लगाए बैठी हैं कि लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रुपए प्रतिमाह होगी। लेकिन अभी तक इस पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। विधानसभा में भी हमने पूछा था कि यह राशि कब तक 3000 रुपए होगी, लेकिन भाजपा सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
Read More :- गणेश जुलूस में पथराव का आरोप: रतलाम में थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग
सागर जिले के मुद्दे हल करें
जयवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बीना में लाड़ली बहना योजना की 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 332 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। साथ ही सीएम कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
बीना में CM Yadav सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉल के जरिए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को बताया कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई।
लाड़ली बहना योजना: 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में 5 मार्च 2023 को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। प्रारंभ में महिलाओं के खातों में 1000 रुपए प्रति माह भेजे गए थे, और बाद में यह राशि 1250 रुपए प्रतिमाह हो गई। अगस्त में, रक्षाबंधन के लिए अतिरिक्त 250 रुपए भी ट्रांसफर किए गए थे। अब तक इस योजना के तहत 24 हजार 499 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
नेता प्रतिपक्ष का बयान
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “मेरी माताओं और बहनों, आज आप बताइए कि आपके खाते में कितनी राशि आई है, क्या सरकार ने वादे के 3000 रुपए भेजे या अगस्त की तरह ₹1500। यदि इससे भी कम आए हैं, तो बताना जरूर, मुझे इंतजार रहेगा।”