CM Dr. Mohan Yadav जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का लोकार्पण, स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम पर अकादमी
जबलपुर, मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी अकादमी का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। साथ ही, अकादमी का नामकरण स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम पर करने की घोषणा की।
Read More :- जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को समन्वय स्थापित करने का दिया निर्देश
CM Dr. Mohan Yadav मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का खेल मंत्रालय स्वतंत्र रूप से खेल नीति तैयार करेगा और राज्य में उसी नीति को लागू किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक, एशियाड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रदेश में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

Read More :- Mukesh Ambani महाकुंभ 2025: जब CM Yogi के आगे फीकी पड़ गई अंबानी परिवार की चमक!
CM Dr. Mohan Yadav प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का नए दौर में प्रवेश
CM Dr. Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, “आज हम हर क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को समान रूप से बढ़ा रहे हैं। जिस खेल अकादमी का लोकार्पण किया गया है, उसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसका मूल्य खिलाड़ी भली-भांति जानते हैं।”

संभाजी महाराज पर बनी ‘छावा’ फिल्म को प्रदेश में किया टैक्स फ्री
CM Dr. Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यह घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘छावा’ फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा।
Read More :- Snake Video Viral पानी में गिरे अजगर को युवक ने नहर से निकाला
उन्होंने कहा, “संभाजी महाराज के अदम्य साहस, न्यायप्रियता और वीरता को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश की जनता से इस फिल्म को देखने पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।”

रांझी के पात्र नागरिकों को मिलेगा आवासीय पट्टा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना को निर्देशित किया कि रांझी के शारदा नगर, शांति नगर, राम नगर और उदय नगर के पात्र व्यक्तियों का परीक्षण कराकर उन्हें आवासीय पट्टा प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिए सर्वे निरंतर जारी है और सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे एवं सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह ठाकुर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज उपस्थित रहे।
