Chief Minister Chouhan :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Chief Minister Chouhan एक दिनी इंदौर पहुंचे इस दौरान जिस जगह पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है। उसको लेकर महापौर व निगम अधिकारियों से चर्चा की तो वही एमएसएमई एवं स्टार्टअप सशक्तिकरण एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में भी शिरकत की है।
[fvplayer id=”72″]
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इंदौर में कई कार्यक्रम होने हैं लगातार अपना इंदौर दुनिया में चमक जाएगा और यहां के बच्चे निकल कर आगे बढ़े, वही बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि जो भी बच्चा 12वीं में 75% अंक लाएगा।
[fvplayer id=”73″]
उसे मामा की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा वही 12वीं के बाद यदि किसी बच्चे को आईआईटी, एमबीए ,मेडिकल किसी भी फील्ड में जाना हो और किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेना हो तो इसके लिए उन्हें माता-पिता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, उनकी फीस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भरेंगे।
[fvplayer id=”74″]
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि अब आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में जितने भी सरकारी स्कूल है उन्हें प्राइवेट स्कूल से भी अच्छा बनाएंगे अच्छी से अच्छी सुविधाएं सरकारी स्कूलों में मौजूद रहेगी।
वही प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है लेकिन यह सम्मेलन और अनुकूलता प्रदान करेंगे, तेजी से आगे बढ़ने के लिए यहां पर आपस में इन्वेस्टर मिल सकते हैं।
[fvplayer id=”75″]
वी टू वी मीटिंग हो सकती है, अलग-अलग संस्थाएं मिल सकती है समूह मिल सकते हैं अलग-अलग सेक्टर प्रेजेंटेशन चर्चा सब होगी तो यह निवेश के लिए महत्वपूर्ण होगा केवल निवेश के लिए नहीं बल्कि मध्यप्रदेश को स्थापित करने के लिए भी क्योंकि दुनियाभर के इन्वेस्टर यहां आएंगे यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है g20 देशों की बैठक भी होगी और विकसित देश भी आने वाले हैं।
[fvplayer id=”76″]
यहां पर खेलो इंडिया यूथ गेम भी होने और इंदौर में भी कई कार्यक्रम होने वाले हैं और प्रदेश भर में भी कई कार्यक्रम होने वाले हैं अभी यहां स्टार्टअप का कार्यक्रम संपन्न हुआ और इंदौर के अतिथि देवो परंपरा की अनुरूप हम इंदौर में किस तरह से यहां के गणमान्य नागरिक चर्चा हुई, मध्य प्रदेश बदल रहा है।
तेजी से आगे बढ़ रहा ,वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपन तो विकास की यात्रा पर निकले हैं भाई, स्टेटस के लिए इकोसिस्टम अनुकूलता का वातावरण बनाने के लिए आज अलग-अलग 10 प्रमुख संस्थाओं से हमने एमओयू किया है।
मध्यप्रदेश के बच्चों में क्षमता टैलेंट सब है और लगभग 2500 प्रदेश में स्टार्ट अप हो चुके हैं अकेले इंदौर में 14 स्टार्ट है, गांव के देहात के और कस्बों के बच्चे भी तेजी से आगे आ रहे हैं। उन बच्चों को हर आवश्यक सुविधाएं जुटा सके इसके लिए एमओयू जिन संस्थाओं से हुए हैं। बहुत महत्वपूर्ण है, उनको सहयोग महत्वपूर्ण मिलेगा, वही स्टार्टअप पार्क इन्दौर में बनने वाला है।
[fvplayer id=”77″]
लेकिन स्टार्टअप ऑफिस जल्दी यहां पर खुल जाएगा, सहयोग और सुविधा के आदान-प्रदान के लिए मध्यप्रदेश में और विशेषकर इंदौर में अभी अनेकों आयोजन होने हैं। जो मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए मील का पत्थर होंगे, वही प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभारी हूं उन्होंने इंडोनेशिया में यह कहा कि इंदौर आओ देश का सबसे स्वच्छ शहर वह आपको बुला रहा है। आज इंदौर ब्रांड के रूप में स्थापित हुआ है, स्वच्छता के रूप में मध्यप्रदेश काफी आगे बढ़ा है।
यहां पर प्रवासी भारतीय दिवस दो-तीन दिन चलेगा और प्रसन्नता है, कि महामहिम राष्ट्रपति जी भी आएगी, आदरणीय प्रधानमंत्री जी भी आएंगे गुयाना के राष्ट्र प्रमुख जी भी आएंगे 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय आएंगे सम्मेलन के कार्यक्रम में और इसके अलावा देश दुनिया के कई लोग भी आएंगे।
