CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2025: छ्त्तीसगढ़ की बेटियों के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य की यह योजना गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के मकसद से लॉन्च की गई है। छत्तीसगढ़ की नोनी सशक्तिकरण योजना के बारे में जाने सबकुछ।
CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana क्या है?
CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का मकसद श्रमिक परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। 18 से 21 साल की अविवाहित बेटियों को इसेक अंतर्गत 20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जाता है।
CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Eligibility | कौन ले सकता है लाभ?
यह योजना उन बेटियों के लिए है, जिनके माता-पिता छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हैं। एक परिवार की ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियां इस योजना का फायदा उठा सकती हैं। पात्रता के लिए बेटी का छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है।
CG Noni Sashaktikaran Yojana के फायदे क्या हैं?
पढ़ाई और करियर में मिलती है मदद
CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana बेटियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका देती है। 20,000 रुपये की मदद से वे नई स्किल सीख सकती हैं या करियर शुरू कर सकती हैं। यह राशि उनके सपनों को सच करने का रास्ता खोलती है।
Read More: Board 10th 12th Result 2025: आखिर हो गया फाइनल? अब आने ही वाला है छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट…
शादी के खर्च में भी मिलती है राहत
शादी जैसे बड़े मौकों पर यह योजना परिवार का बोझ हल्का करती है। बेटियां इस राशि को अपनी जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आर्थिक तंगी का डर कम होता है।
CG Noni Sashaktikaran Yojana के लिए कैसे करें आवेदन (Application Process)
छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर online form भरा जा सकता है। कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पूरा हो जाता है।
CG Noni Sashaktikaran Yojana के लिए इन Documents को रखें तैयार
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- इमेल आईडी
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
विवरण | जानकारी |
---|---|
शुरूआत | 1 मई 2022 |
लाभार्थी | श्रमिक परिवार की बेटियां |
आर्थिक सहायता | 20,000 रुपये प्रति बेटी |
पात्रता | 18-21 साल, अविवाहित |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |