CG के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ

CG Computer अनिश्चितकालीन हड़ताल पर छत्तीसगढ़ के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर रायपुर (तूता) के धरना स्थल पर हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश भर से आए अनियमित कर्मचारी/ दैनिक वेतनभोगी जो की अपनी दो मांगो को लेकर सब काम छोड़कर धरने पर बैठ गए है । पदाधिकारियों ने बताया इससे पहले तीन दिवसीय प्रदर्शन किए थे लेकिन सरकार के द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर अब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं ।

CG Computer Operators on indefinite strike for support price paddy procurement Computer Operators Union

CG Computer ऑपरेटरों का कहना है यदि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तो उग्र आंदोलन की तैयारी है जिसमे सीएम हाउस घेराव मुख्य है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया अभी पिछले एक सप्ताह से यही बैठे है | जानकारी के मुताबिक पिछले 8 महीनों से ऑपरेटरों को मासिक भुगतान भी नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2024 09 22 at 15.18.47 d0100666 1

CG Computer दिनाँक 18.09.2024 से मांग पूरी होने तक माना तूता धरना स्थल, नवा रायपुर में प्रदर्शन करेंगे : अध्यक्ष

सरकार से मांगे :-

(1) धान खरीदी कम्प्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डाँटा एन्ट्री आपरेटर विगत 17 वर्षों से कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केन्द्रो में कार्यरत डाँटा एन्ट्री आपरेटर को विभागीय कर्मचारी माना जाए।

(2) नवीन वित्त निर्देश 22/2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि का लाभ प्रदान कर 23350/- रूपये मासिक संविदा वेतनमान अगस्त 2023 से प्रदान किया जाए।

किसानों के जनकल्याणकारी और शासन के महत्वपूर्ण योजना प्रभावित होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।