Central Bank of India Recruitment ने वर्ष 2025 के लिए भर्ती अधिसूचना (Central Bank of India Recruitment 2025) जारी कर दी है। बैंक ने अटेंडर, ऑफिस असिस्टेंट, फैकल्टी और वॉचमैन-कम-गार्डनर सहित कुल 06 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2025 तक आवेदन भेज सकते हैं।
यह भर्ती विशेष रूप से सूरजपुर (छत्तीसगढ़) जिले के लिए निकाली गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
Central Bank of India Recruitment भर्ती 2025 – मुख्य विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) |
| भर्ती पद | अटेंडर, ऑफिस असिस्टेंट, फैकल्टी, वॉचमैन-कम-गार्डनर |
| कुल पद | 06 |
| वेतनमान | ₹14,000 – ₹30,000 प्रति माह |
| कार्यस्थान | सूरजपुर (छ.ग.) |
| आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन (Offline) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | centralbank.bank.in |
Central Bank of India Recruitment पदवार रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| फैकल्टी (Faculty) | 02 |
| ऑफिस असिस्टेंट (RSETI) | 02 |
| अटेंडर (Attender) | 01 |
| वॉचमैन-कम-गार्डनर (Watchman cum Gardener) | 01 |
| कुल पद | 06 |
Central Bank of India Recruitment पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
फैकल्टी (Faculty)
- किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर (Science/Commerce/Arts)।
- निम्न विषयों में डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी —
MSW / MA (Rural Development / Sociology / Psychology),
B.Sc (Agriculture / Horticulture / Veterinary),
BA with B.Ed, या B.Sc (Agri Marketing)।
ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant – RSETI)
- BSW / B.A / B.Com में स्नातक होना आवश्यक।
- कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य।
अटेंडर (Attender)
- 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (Matriculate) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
वॉचमैन-कम-गार्डनर (Watchman cum Gardener)
- न्यूनतम योग्यता 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।
वेतनमान (Salary)
- चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹14,000 से ₹30,000 प्रति माह तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
- यह एक संविदा आधारित नियुक्ति (Contractual Basis) होगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के आधार पर किया जाएगा।
साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवार की —
- संचार क्षमता (Communication Skills)
- लीडरशिप क्वालिटी (Leadership Qualities)
- समस्या समाधान क्षमता (Problem Solving Ability)
- व्यवहारिक दृष्टिकोण (Attitude & Developmental Approach)
का मूल्यांकन किया जाएगा।
बैंक का निर्णय अंतिम होगा।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
इस भर्ती में आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है —
- उम्मीदवार को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप (Annexure-I) में भरना होगा।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद स्व-प्रमाणित दस्तावेज़ों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी —
- आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करने होंगे।
- आवेदन पत्र को लिफाफे में डालते समय ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें —
“Application for the post of (पद का नाम) at RSETI Centre Surajpur on contract for the year 2025-26” - पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को निम्न पते पर भेजें —
पता : Regional Head, Central Bank of India,
Regional Office, Ambikapur,
Dhanjal Complex, near Govt Polytechnic College,
Nemnakala, Ambikapur, District Surguja, C.G. – 479001
- आवेदन पत्र 18 अक्टूबर 2025 तक पहुंच जाना चाहिए।
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अक्टूबर 2025 |
| साक्षात्कार तिथि | शीघ्र घोषित की जाएगी (बैंक की वेबसाइट पर देखें) |
