Bollywood actor :- बॉलीवुड एक्टर Bollywood actor सलमान खान के भाई सोहेल खान की सीमा खान के साथ शादी टूटने की कगार पर है। दोनों ने आज तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। उन्हें मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर अलग-अलग जाते हुए देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार ने फैमिली कोर्ट के एक सूत्र के हवाले से बताया, “सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों का एक-दूसरे के प्रति बर्ताव दोस्ताना था। सीमा और सोहेल फैमिली कोर्ट परिसर की चौथी मंजिल पर मौजूद थे। वे जज मकदूम के सामने पेश हुए ताकि माननीय न्यायाधीश उनके तलाक के आवेदन की सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कर सकें। उन्होंने अभी तक अपने तलाक के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी। दोनों के एक साथ दो बच्चे- निर्वाण और योहन हैं। 2017 में ऐसी खबरें थीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में सीमा और सोहेल को अलग-अलग रहते हुए देखा गया था और उनके बच्चे दोनों घरों में आते-जाते रहते थे। शो ने आगे दोनों के साथ नहीं रहने की अफवाहों को बल दिया था।
इसी शो के एक सीक्वेंस में सोहेल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, सीमा ने कहा था, “ऐसा होता है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। मैं इसको लेकर सॉरी नहीं हूं क्योंकि हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं। सोहेल और मैं एक पारंपरिक मैरीड कपल नहीं हैं लेकिन हम एक परिवार हैं। हम एक यूनिट हैं।
सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है। सीमा प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। सीमा ने Kallista नाम से अपना सैलून भी खोला है। सीमा ने अपने दोस्तों के साथ ही बिज़नेस शुरू किया था। उन्होंने सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा में 190 लग्जुरियस बूटीक खोले थे।