सीएम राइज स्कूल में मजार पर राजधानी भोपाल में गरमाई सियासत

BJP-Congress :- सीएम राइज स्कूल में मजार पर राजधानी भोपाल में गरमाई सियासत, बीजेपी – कांग्रेस BJP-Congress में शुरू हुआ आरोप – प्रत्यारोप का दौर, कांग्रेस बोली महंगाई से ध्यान भटकाने बीजेपी कर रही राजनीति, वहीं भाजपा का आरोप कांग्रेस जाति, धर्म और भेदभाव वाली राजनीति करती है। विदिशा के कुरवाई में सरकारी स्कूल में मजार बनाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

Politics heats up in the capital Bhopal

इस मामले में प्रिंसिपल साइना फिरदौस को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डीईओ के खिलाफ भी जांच के आदेश हुए हैं। लेकिन इसे लेकर राजधानी भोपाल में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि करवाई हो या भोपाल यह सभी नवाबी स्टेट रहे हैं।

The issue of building a tomb in a government school in Kurwai Vidisha is now gaining momentum.

उस जमाने में मजार बहुत सी जगह बनी और यह सब जांच का विषय है, कि यह मजार कब बनाए गए। पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के पास अब कुछ बचा नहीं है। महंगाई बेरोजगारी से लोग परेशान हैं उस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम बीजेपी कर रही है।

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुद्दा बीजेपी ने नहीं उठाया है। जिस विद्यालय में मजार का विषय सामने आया उसका चयन सीएम राइस योजना में हुआ है विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है, कि समाज में जाति, धर्म और भेदभाव के आधार पर राजनीति हो यह कांग्रेस की नीति है।

जो अंग्रेजों के जमाने से अंग्रेजों की बनाई पार्टी पर फूट डालो राज्य करो यह कांग्रेसी चाहती है। हालांकि अब यह देखने वाली बात है कि इस मामले में इसका विकास होता है धर्म का शिक्षा का या राजनीति का, राजनीति तो हर जगह है लेकिन शिक्षा कहां है इस देश का विकास कहां है