बिहार के रोहतास जिला के बिक्रमगंज मे बाइक सवार मनचले ने तेजाब फेंक लड़की को किया जख्मी

Bihar :- Bihar भारत देश मे बदमाशों की बदमसी थमने का नाम नहीं लेराई हे, यह खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज शहर के अंजबीत सिंह कॉलेज रोड़ की है जहा एक दो मनचले युवक ने एक लड़की पर तेजाब फेक उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। वही जख्मी लड़की, शिल्पी हॉस्पिटल मे जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के धनगाई रोड़ स्थित नर्तकी मुहल्ला निवासी अजय कुमार नट की पुत्री, जिसकी 25 वर्षीय बेटी शिल्पी और उसका 30 वर्षीय बेटा आकाश कुमार जो दोनों भाई बहन एक ही बाइक पर सवार हो शनिवार की रात करीब 9 बजे अंजबीत सिंह कॉलेज रोड़ होते काराकाट प्रखंड मे एक जन्मदिन पार्टी  में प्रोग्राम करने जा रही थी।  

इसी क्रम में घात लगाये दो बाइक सवार मनचले ने लड़की पर तेजाब से हमला कर फरार हो गया, इस हमले मे लड़की का पूरा चेहरा और आँखे बुरी तरह झुलस गयी, जबकि बाइक चला रहा आकाश का भी शरीर तेजाब से बहुत जगह जल चुका है।

हलांकि घटना के बाद तड़पती पीड़ित लड़की एवं उसके भाई को लोगों की मदद से शहर के करुणा अस्पताल में ईलाज के भर्ती कराया गया है। जंहा ईलाज कर रहें डॉक्टर कामेंद्र सिंह पीड़ित लड़की की हालत चिंताजनक बताई है। जबकि लड़के की हालत खतरे से बाहर है।

वही तेजाब हमलें की शिकार लड़की अभी भी जिंदगी और मौत से झुझ रही है। वही घटना के बाद से ही लड़की के मां लीलावती देवी व पिता अजय कुमार नट बेटी की बचने की ईश्वर से दुआ कर रहें हैं। 

जबकि आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से दुर  हैं। इस संबंध में बिक्रमगंज प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस के० रामदास ने बताया कि घटना मामलें की जांच चल रही है। जिसमें संलिप्त आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।