Bank of Baroda Recruitment 2025 – 82 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

फ्लोर मैनेजर, प्रोसेस मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती

Bank of Baroda (BOB) ने वर्ष 2025 के लिए Receivables Management विभाग में कुल 82 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में फ्लोर मैनेजर, प्रोसेस मैनेजर, कलेक्शन और कंप्लायंस मैनेजर सहित कई कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पद शामिल हैं।

इस लेख में आपको पात्रता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक लिंक की पूरी जानकारी मिलेगी।

Bank of Baroda Receivables Management Posts Recruitment 2025 – मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
संस्थाBank of Baroda (BOB)
पद का नामReceivables Management Posts (Contract Basis)
कुल पद82
वेतनमानमार्केट-लिंक्ड (कैंडिडेट की योग्यता व अनुभव के अनुसार)
योग्यताकिसी भी विषय में स्नातक (MBA/PG Diploma वरीय)
आयु सीमा25 से 52 वर्ष (पद अनुसार)
आवेदन प्रारंभ19 नवंबर 2025
अंतिम तिथि09 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.in

Bank of Baroda Recruitment 2025 – पदों का विवरण एवं अनुभव

पदरिक्तियाँन्यूनतम आवश्यक अनुभव
AVP-II – Zonal Receivables Manager1315 वर्ष (10 वर्ष कलेक्शन/रिकवरी)
AVP-I – Regional Receivables Manager1310 वर्ष (5 वर्ष कलेक्शन/रिकवरी)
Area Receivables Manager (Deputy Manager)496 वर्ष (3 वर्ष कलेक्शन/रिकवरी)
AVP-I – Compliance Manager110 वर्ष (5 वर्ष कंप्लायंस मैनेजमेंट)
AVP-I – Complaint Manager110 वर्ष (5 वर्ष शिकायत प्रबंधन)
Process Manager (Deputy Manager)15 वर्ष (2 वर्ष प्रक्रिया/रिकवरी)
Vendor Manager (Deputy Manager)15 वर्ष (2 वर्ष वेंडर मैनेजमेंट)
Floor Manager (Deputy Manager)35 वर्ष (2 वर्ष कॉल सेंटर/कस्टमर भूमिका)
कुल82

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) अनिवार्य।
  • MBA या Post Graduate Diploma वाले उम्मीदवारों को वरीयता।
  • कंप्लायंस मैनेजर के लिए लीगल बैकग्राउंड वरीय।
  • पोस्ट-योग्यता अनुभव केवल Bank/NBFC/Financial संस्थानों में ही मान्य।
  • ज्वाइनिंग के समय CIBIL स्कोर 680 या उससे अधिक होना आवश्यक।
  • भारत में कहीं भी कार्य करने की इच्छा होनी चाहिए।
  • चरित्र/आचरण संबंधी प्रतिकूल रिपोर्ट वाले उम्मीदवार पात्र नहीं।

वेतन (Salary / Remuneration)

  • वेतन मार्केट-लिंक्ड होगा और उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव, suitability तथा last drawn salary के आधार पर तय किया जाएगा।
  • यह भर्ती Fixed Term Contract (5 साल) पर होगी, जिसे अधिकतम 5 साल और बढ़ाया जा सकता है (टोटल 10 साल या उम्र 60 वर्ष तक)।
  • कार्यस्थल पूरे भारत में कहीं भी हो सकता है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • AVP-II: 35 से 52 वर्ष
  • AVP-I (Regional/Compliance/Complaint): 30 से 45 वर्ष
  • Area/Process/Vendor/Floor Manager: 25 से 38 वर्ष
  • आरक्षण श्रेणी के अनुसार आयु में छूट उपलब्ध (SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, PwD – 10–15 वर्ष)।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • UR/OBC/EWS: ₹850 + GST
  • SC/ST/PwD/महिला उम्मीदवार: ₹175 + GST

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन प्रारंभ: 19 नवंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 09 दिसंबर 2025

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • योग्यता, अनुभव और suitability के आधार पर Shortlisting
  • Personal Interview / Group Discussion या अन्य प्रक्रिया
  • न्यूनतम योग्यता अंक बैंक तय करेगा
  • इंटरव्यू के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा

कैसे करें आवेदन? (How to Apply)

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: bankofbaroda.in
  2. “Careers” सेक्शन में Recruitment Notifications चुनें
  3. इच्छित पद का चयन करें और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  4. Online Application Form भरें
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें
  6. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें