Ayushman Arogya Mandir जबलपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार और गुणवत्ता में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के नेतृत्व और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा की प्रेरक दिशा-निर्देश में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों ने उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। इसके परिणामस्वरूप जिले के 26 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उप स्वास्थ्य केंद्रों) को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह सफलता जिले के लिए एक अहम उपलब्धि है, और प्रदेश में सबसे अधिक एनक्यूएएस प्रमाणित केंद्रों का दावा करने वाला बन चुका है।
Ayushman Arogya Mandir हाल ही में, एनक्यूएएस के तहत जबलपुर जिले के पांच और उप स्वास्थ्य केंद्रों — जोधपुर, रमखिरिया, फनवानी, हिनोतिया और बरौदा को प्रमाणन प्राप्त हुआ है। अब तक जिले के कुल 26 उप स्वास्थ्य केंद्र एनक्यूएएस प्रमाणित हो चुके हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं।
Read More :- WAQF Board संशोधन बिल: मिथक और सच्चाई, क्या वक्फ संपत्तियां खतरे में हैं? जानिए नए विधेयक की हकीकत
एनक्यूएएस प्रमाणन का महत्व
Ayushman Arogya Mandir मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणन भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय मूल्यांकन मानकों पर आधारित है, जो रोगी केंद्रित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता और निगरानी सुनिश्चित करता है। यह प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे न केवल रोगियों के परिणाम बेहतर होते हैं, बल्कि आम जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।
Read More :- Raipur looteri dulhan arrested: छठी शादी की तैयारी में खुला राज, दहेज के झूठे आरोप लगाकर भाग जाती थी
एनक्यूएएस प्रमाणन कार्यक्रम उन संस्थाओं को मान्यता देता है जो उच्च गुणवत्ता मानकों को पूरा करती हैं और निरंतर अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रमाणन प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं को वित्तीय प्रोत्साहन भी मिलता है, जो उन्हें अपनी सेवाओं में और सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
गुणवत्ता सुधार के कड़े मानक
इस प्रक्रिया के तहत, विशेषज्ञों की एक टीम स्वास्थ्य संस्थाओं की सेवाओं और मरीजों की संतुष्टि का मूल्यांकन करती है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इन्पुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन, और आउटकम जैसे कड़े मानकों पर परीक्षण किया जाता है। केवल वे संस्थाएं जो इन कड़े मानकों पर खरा उतरती हैं, उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिलता है।
जिले की स्वास्थ्य टीम की भूमिका
Ayushman Arogya Mandir इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीता उप्पल, जिला क्वालिटी नोडल डॉ आदर्श विश्नोई, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डेय, जिला क्वालिटी मॉनिटर डॉ शिखा गर्ग, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर और समस्त विकासखंडों में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण को प्रमुख कारण माना गया है।
यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई दिशा और विकास का प्रतीक बन चुकी है, जो भविष्य में नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।