Asaduddin Owaisi :- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा के कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलने के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी Asaduddin Owaisi ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
साथ ही ओवैसी ने कहा कि एक समुदाय के घरों पर बुलडोजर चलाकर देश के संविधान को कमजोर बनया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं, कि वह किसी को भी दोषी ठहराएंगे और घर तोड़ देंगे? जो मकान गिराया गया है, वह तथाकथित आरोपी की पत्नी के नाम है। मुसलमानों को सामूहिक रूप से दंडित किया जा रहा है।
इसी के साथ बता दें कि यूपी के प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के लिए पुलिस ने जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को मास्टरमाइंड कहा था। उधर, कल प्रशासन ने जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाया। प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक जावेद मोहम्मद के घर से अवैध हथियार और आपत्तिजनक पोस्टर मिले हैं, जिन्हें जब्त कर सूची तैयार की जा रही है। ध्वस्त मकान की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपए है, जिसे नियमानुसार गिराया गया।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई डीएम प्रयागराज
उधर, प्रयागराज के डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि प्रशासन हमेशा से अवैध गतिविधियों और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करता रहा है। वह सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के लिए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते रहे हैं। इस मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जावेद पंप के अवैध निर्माण को तोड़ा गया है।