Azaad Trailer Launch: अजय देवगन ने भतीजे अमन देवगन के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “वो मेरे बेटे जैसा नहीं, बल्कि बेटा है”

Ajay Devgn के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी रशा थडानी फिल्म अज़ाद से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।

Read More :- Azaad Trailer Launch: अजय देवगन ने भतीजे अमन देवगन के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “वो मेरे बेटे जैसा नहीं, बल्कि बेटा है”

Ajay Devgn, अमन देवगन और रशा थडानी ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर अजय ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने भतीजे अमन के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि अमन सिर्फ बेटे जैसा नहीं, बल्कि उनके लिए बेटा ही है।

Ajay Devgn का बयान

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने कहा,
“ये फिल्म मेरे लिए काफी मायनों में खास है। सबसे पहले तो इस फिल्म में दो नए बच्चों को लॉन्च किया जा रहा है, जो बहुत ही टैलेंटेड हैं। एक मेरी सहयोगी और दोस्त की बेटी रशा थडानी और दूसरा अमन, जो मेरे बेटे जैसा नहीं बल्कि बेटा है।” उन्होंने दोनों कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि रशा और अमन ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है।

Read More :- Balaghat: एफएमडी रोग से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

अभिषेक कपूर की तारीफ

अजय देवगन ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर की भी सराहना की।

Read More :- Dindori की खुशबु नेताम राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में MP का करेंगी प्रतिनिधित्व

उन्होंने कहा :- “अभिषेक नए सितारों को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं, और इसमें हमेशा सफल रहे हैं। उनमें नए लोगों को संवारने का बहुत धैर्य है। उन्होंने इन दोनों को बहुत अच्छे से गाइड किया है।”

फिल्म अज़ाद की कहानी

अज़ाद की कहानी आज़ादी से पहले के भारत में आधारित है। यह फिल्म एक कुशल घुड़सवार (अजय देवगन) की कहानी है, जो अंग्रेजों की सेना के चंगुल से बच निकलता है। कहानी में रोमांच तब बढ़ता है जब उसका घोड़ा खो जाता है और वह एक युवा लड़के (अमन देवगन) के साथ मिलकर साहसिक मिशन पर निकल पड़ता है।

Read More :- Bhopal: CM Dr. Mohan Yadav ने की 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत

फिल्म में रवीना टंडन की बेटी रशा एक शाही परिवार की लड़की की भूमिका निभाएंगी, जबकि डायना पेंटी अजय देवगन की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला व प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म रोमांचक एक्शन और भावनात्मक कहानी का मेल है।

अज़ाद 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।