शेरो शायरियां :- जबलपुर में मशहूर शायरों के साथ हुई शेरो शायरियां। बड़े-बड़े दिग्गज व बड़े बड़े शायर जमकर शेरो शायरियां कर लोगों का दिल बहलाया। पिछले दिनों गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रख्यात शायर दीक्षित दनकौरी को सम्मानित किया गया।
काव्यलोक द्वारा गाजियाबाद लायंस क्लब के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में जबलपुर की कवियित्री और ग़ज़लकार मीनाक्षी शर्मा तारिका ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
देश के प्रख्यात शायर दीक्षित दनकौरी को ग़ज़ल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘काव्यलोक’ द्वारा गाज़ियाबाद लायंस क्लब के सभागार में, उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री डॉ रमा सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवी देवेंद्र हितकारी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा, श्री शैलेन्द्र जैन, राजऋषि ज्योतिषी पं.अरुण कौशिक, साहित्य सेवी श्री पवन जैन, मोइन अख़तर अंसारी सहित गाज़ियाबाद एवम देश भर से पधारे अनेक गणमान्य काव्य प्रेमी, शायर उपस्थित थे। समारोह में शहर की मशहूर कवियत्री और ग़ज़ल कार मीनाक्षी शर्मा तारिका ने अपनी रचनाओं की बेजोड़ प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने दीक्षित दनकौरी की ग़ज़ल मुम्बई विश्विद्यालय में बी.ए.तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल हो जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपनी हालिया लिखित रचनाओं की प्रस्तुति देते हुए कवियत्री और ग़ज़लकार मीनाक्षी शर्मा तारिका ने प्यार के एहसासों और समाज के विभिन्न पहलुओं को कविताएं और शायरी के जरिए प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ अल्पना सुहासिनी के संचालन में एक ग़ज़ल गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें डॉ रमा सिंह, गोविंद गुलशन, मासूम गाज़ियाबादी,अंजू जैन ,राजीव सिंहल’,संतोष सिंह’, महव जबलपुरी, दीक्षित दनकौरी ने भी अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
