डेंगू के बढ़ते फैलाव से भड़का आक्रोश पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

डेंगू मलेरिया का प्रकोप जबलपुर में बढ़ता ही चला जा रहा है इसको देखकर कांग्रेसियों ने नगर निगम के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। जबलपुर में अब कोरोना की तीसरी लहार से बचने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है क्योंकि प्रशासन अब डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगो को राहत नहीं दिला पा रहा है।

डेंगू को लेकर लगातार बिगड़ रहे हालातों से कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। पूर्व क्षेत्र के कांग्रेसियों ने विशाल रैली निकालकर नगर निगम के जोन दफ्तर का घेराव किया और नगर निगम प्रशासन पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है। कि प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर से निपटने का दावा तो कर रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि डेंगू की रोकथाम के लिए भी प्रशासन के पास कोई उपाय नहीं है।

कोरोना से छटपटा रहे शहर में अब डेंगू ने तेजी से पैर पसार लिए हैं। नगर निगम पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने विशाल रैली निकालकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में रैली निकालते हुए जोरदार नारेबाजी की।

कांग्रेसियों की यह रैली बारिश के बावजूद निकाली गई और नगर निगम ज़ोन दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन कारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन पर तीखे आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के हवाई दावे कर रहा है।

जबकि हकीकत यह है कि प्रशासन के पास डेंगू से निपटने तक के संसाधन नहीं है यही वजह है कि शहर के कई इलाके डेंगू के प्रकोप से जूझ रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जारही हैं। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो जिला स्तर पर विशाल आंदोलन छेड़ा जाएगा।