भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ली जिला कार्यसमिति की बैठक।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ली जिला कार्यसमिति की बैठक। सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर देश विरोधी ताकतों को दें मुँह तोड़ जबाब। ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस को बताया फ़रेबी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

कार्यसमिति की बैठक में शहर के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिलेभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबलपुर प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का जोर दर सुआगत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक ली।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से अहम मुद्दों पर बात की गई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र मे सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए उनसे पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव भी माँगे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तथाकथित देश विरोधी ताकतों कोज़बाब देने हमे मजबूती से जनता के सामने अपना पक्ष रखना पड़ेगा। बैठक के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अफगानिस्तान से भारतीयों को सुरक्षित लाने हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस को बताया फ़रेबी। वहीँ ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण के नाम पर प्रदेश की जनता से छलावा किया है।

दिन भर चली बैठक में जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के तमाम नेताओं ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में कार्यकर्ता काफी जोश में नजर आए और बड़ी शांति पूर्वक बैठक का संपन्न हुआ।

अब देखने वाली बात है पार्टी की इस बैठक में बातें तो काफी बड़ी बड़ी हुई पर इसका मुकाम क्या निकलता वह देखने वाली बात है