PM Modi ने फिर साझा किया नया वीडियो, Gen Z युवाओं को कहा धन्यवाद; बोले- आपके सुझाव बेहद प्रेरणादायक

PM Modi ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा करते हुए देश के युवाओं, खासकर Gen Z का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके पिछले वीडियो को बड़ी संख्या में युवाओं ने देखा और अपने विचारों व सुझावों के जरिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

PM Modi वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “कल मेरा वीडियो देखने और अपने सार्थक सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद।”

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद मित्रों। कल देर रात आप सभी से मिलने का अवसर मिला। जिस तरह आपने अपने विचार साझा किए, सुझाव दिए और देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच रखी, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।”

PM Modi ने कहा कि भारत के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार की सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सुझाव सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण हैं और ऐसे संवाद लोकतंत्र को और मजबूत बनाते हैं।

PM Modi उन्होंने युवाओं से भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय भागीदारी निभाने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे बड़ी ताकत है।

PM Modi का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे लगातार शेयर कर रहे हैं। खासकर Gen Z के बीच प्रधानमंत्री का यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।