Ujjain Central Jail: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित केंद्रीय जेल भैरवगढ़ एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल के डांस वीडियो को लेकर विवाद थमा भी नहीं था कि अब जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू का अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
जन्मदिन समारोह में पत्नी संग डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन केंद्रीय जेल के अधीक्षक मनोज कुमार साहू घिरे, जेल परिसर में निजी आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
Ujjain Central Jail वायरल वीडियो में जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू अपनी पत्नी के साथ फिल्म ‘फर्ज’ के लोकप्रिय गीत “बार-बार दिन ये आए…” और “फिरकी वाली तू कल फिर आना…” पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर लगे एक होर्डिंग में “केंद्रीय जेल भैरवगढ़” के ठीक नीचे “LOVE” लिखा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जेल परिसर में इस तरह के आयोजन कितने उचित हैं।
वायरल वीडियो के बाद जेल की सुरक्षा और अनुशासन पर उठे गंभीर सवाल।
Ujjain Central Jail लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आलोचकों का कहना है कि जेल जैसे संवेदनशील परिसर में चौबीसों घंटे सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अधिकारियों द्वारा मनोरंजन और निजी आयोजनों के वीडियो सार्वजनिक होने से जेल प्रशासन की छवि प्रभावित होती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान न दिया जाए तो किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
Ujjain Central Jail हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
Ujjain Central Jail मनोज साहू ने कहा कि जेल परिसर में उनके जन्मदिन के अवसर पर एक पारिवारिक और स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य और कुछ आमंत्रित लोग मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस किया था।
Ujjain Central Jail उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह एक निजी और पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसका जेल की सुरक्षा व्यवस्था या प्रशासनिक कार्यों से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, इस आयोजन के दौरान जेल की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं हुई और न ही जेल के नियमों का उल्लंघन किया गया।
Ujjain Central Jail जेल अधीक्षक ने कहा कि इस वीडियो को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। उनका कहना है कि एक पारिवारिक समारोह में पत्नी के साथ डांस करना सामान्य बात है और इसे अनुशासनहीनता से जोड़ना उचित नहीं है।
Ujjain Central Jail फिलहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां लोग जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जेल अधीक्षक अपनी सफाई में इसे पूरी तरह निजी कार्यक्रम बता रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी कोई जांच या आगे की कार्रवाई करते हैं या नहीं।
