Indian Army TGC 143 भर्ती 2025 : 30 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान व आवेदन प्रक्रिया

Indian Army ने 143वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-143) के तहत 30 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इंजीनियरिंग डिग्रीधारक (B.E./B.Tech/M.Sc) अभ्यर्थियों के लिए यह भारतीय सेना में अधिकारी (Officer) के रूप में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 अक्टूबर 2025 से 06 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे – पद विवरण, योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन लिंक आदि विस्तार से बता रहे हैं।

Indian Army भर्ती संगठन

संस्थान का नाम: भारतीय सेना (Indian Army)
भर्ती का नाम: 143वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-143)
कुल पदों की संख्या: 30
आवेदन प्रारंभ तिथि: 08 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 06 नवम्बर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in

Indian Army पदवार रिक्तियां (Vacancy Details)

इंजीनियरिंग शाखापदों की संख्या
सिविल इंजीनियरिंग08
कंप्यूटर साइंस06
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग02
इलेक्ट्रॉनिक्स06
मैकेनिकल इंजीनियरिंग06
अन्य इंजीनियरिंग शाखाएँ02
कुल पद30
Official Notification PDFClick here

Indian Army शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार ने संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में B.E./B.Tech या M.Sc (संबंधित विषय) की डिग्री प्राप्त की हो।
  • अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 01 जुलाई 2026 तक अपनी डिग्री पूरी कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • अंतिम वर्ष के उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में प्रशिक्षण शुरू होने की तिथि से 12 सप्ताह के भीतर डिग्री प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

Indian Army आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • जन्म तिथि: 01 जुलाई 1999 से 30 जून 2006 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army वेतनमान (Pay Scale)

पद का नामस्तरवेतनमान (₹ में)
लेफ्टिनेंटलेवल 10₹56,100 – ₹1,77,500
कैप्टनलेवल 10B₹61,300 – ₹1,93,900
मेजरलेवल 11₹69,400 – ₹2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नललेवल 12A₹1,21,200 – ₹2,12,400
कर्नललेवल 13₹1,30,600 – ₹2,15,900
ब्रिगेडियरलेवल 13A₹1,39,600 – ₹2,17,600
मेजर जनरललेवल 14₹1,44,200 – ₹2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरल (HAG Scale)लेवल 15₹1,82,200 – ₹2,24,100
लेफ्टिनेंट जनरल (HAG+ Scale)लेवल 16₹2,05,400 – ₹2,24,400
VCOAS / आर्मी कमांडर / Lt. General (NFSG)लेवल 17₹2,25,000 (स्थिर)
COAS (Chief of Army Staff)लेवल 18₹2,50,000 (स्थिर)

Indian Army महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 08 अक्टूबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 06 नवम्बर 2025

Indian Army चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. आवेदन शॉर्टलिस्टिंग:
    • भारतीय सेना का इंटीग्रेटेड मुख्यालय (Integrated HQ of MoD) प्रत्येक इंजीनियरिंग शाखा के लिए आवेदन की संख्या और रिक्तियों के अनुपात के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगा।
    • शॉर्टलिस्टिंग में उम्मीदवारों की अब तक की इंजीनियरिंग डिग्री के अंकों का औसत प्रतिशत देखा जाएगा।
  2. सेलेक्शन सेंटर आवंटन:
    • शॉर्टलिस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को उनके ईमेल पर चयन केंद्र (Selection Centre) की जानकारी दी जाएगी।
    • इसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट में लॉगिन कर SSB इंटरव्यू की तारीख चुन सकते हैं (पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर)।
  3. SSB इंटरव्यू:
    • चयनित उम्मीदवारों को 5-दिवसीय SSB इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा।
    • इसमें मनोवैज्ञानिक, समूह कार्य (Group Tasks) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) शामिल हैं।
  4. मेडिकल टेस्ट:
    • SSB में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण भारतीय सेना के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।
    • पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर “Medical Standards” सेक्शन देखें।
  5. मेरिट सूची एवं प्रशिक्षण:
    • SSB व मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में प्रशिक्षण हेतु बुलाया जाएगा।
    • प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को “लेफ्टिनेंट” के रूप में कमीशन प्रदान किया जाएगा।

Indian Army आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. उम्मीदवार को सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
  2. “Officer Entry Apply/Login” पर क्लिक करें और फिर “Registration” (यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं) का चयन करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद, ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
  4. “Technical Graduate Course” के सामने ‘Apply’ बटन दबाएं।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, संचार विवरण, शिक्षा विवरण और SSB की जानकारी भरें।
  6. हर सेक्शन के बाद ‘Save & Continue’ पर क्लिक करें।
  7. सभी जानकारी सही भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  8. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के 30 मिनट बाद रोल नंबर सहित आवेदन की दो प्रतियां डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

Indian Army महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in
आधिकारिक अधिसूचना Download PDF
ऑनलाइन आवेदन लिंक Apply Online

Indian Army TGC 143 भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो देश सेवा के साथ एक शानदार कैरियर बनाना चाहते हैं। यदि आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और आप सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए सही मौका है। आवेदन करने से पहले पात्रता और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।