WCR West Central Railway भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे (West Central Railway – WCR) ने अपरेंटिस (Apprentice) के 2865 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 से 29 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में ट्रेनिंग के लिए की जाएगी।
WCR West Central Railway इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को रेलवे की विभिन्न यूनिट्स और डिवीज़न में अप्रेंटिस ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू शामिल नहीं होगा।
WCR West Central Railway वेस्ट सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी
- भर्ती संगठन: वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR)
- विज्ञापन संख्या: 01/2025
- पद का नाम: अपरेंटिस (Apprentice)
- कुल रिक्तियां: 2865
- योग्यता: 10वीं पास + आईटीआई (NCVT/SCVT)
- आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष (20 अगस्त 2025 तक)
- चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट (10वीं और आईटीआई अंकों के आधार पर)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
WCR West Central Railway वेस्ट सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 – पद विवरण
इस भर्ती में कुल 2865 पद शामिल हैं, जो विभिन्न डिवीज़न और वर्कशॉप्स में बांटे गए हैं।
| डिवीजन/यूनिट | पदों की संख्या |
|---|---|
| बीपी डिवीजन (BP Division) | 1136 |
| बीपीएल डिवीजन (BPL Division) | 558 |
| कोटा डिवीजन (KOTA Division) | 865 |
| सीआरडब्ल्यूएस भोपाल (CRWS BPL) | 136 |
| डब्ल्यूआरएस कोटा (WRS KOTA) | 170 |
| कुल पद | 2865 |
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT से प्रमाणित) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष (20 अगस्त 2025 तक)
आरक्षण के अनुसार आयु में छूट:
- SC/ST उम्मीदवारों को: 5 वर्ष
- OBC उम्मीदवारों को: 3 वर्ष
- PwBD उम्मीदवारों को: 10 वर्ष (SC/ST PwBD को 15 वर्ष, OBC PwBD को 13 वर्ष तक छूट)
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹141 (GST सहित)
- SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार: ₹41 (GST सहित)
- भुगतान का तरीका: ऑनलाइन पेमेंट गेटवे
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना किया जाएगा।
- चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- सबसे पहले वेस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या RRC WCR ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
- “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
