Namo Namo Morcha भारत के छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बने हरिओम साहू।

Namo Namo Morcha : नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी गुलाब सिंह गोल्हानी के उपस्थिति में नमो नमा मोर्चा भारत की बैठक रायपुर में आयोजित की गई।

Namo Namo Morcha राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित किया, हटवार ने बताया कि 2018 में नमो नमो मोर्चा भारत का गठन हुआ, मोर्चा द्वारा सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार की लोकहित योजना को पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है, अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, छत्तीसगढ़ में 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Namo Namo Morcha छत्तीसगढ़ में कार्य विस्तार के लिये प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, समाजसेवी एडवोकेट हरिओम साहू को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हरिओम साहू को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

Namo Namo Morcha डॉ. खुशबु साहू को डॉक्टर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, प्रो. डॉ. श्रीमती दिनेश नंदिनी परिहार प्रांतीय संरक्षक, श्री काति कुमार सोनी प्रातीय कोषाध्यक्ष, श्री शरदिन्दु भूषण को प्रांत के मुख्य मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया।

बसंत सिंह ठाकुर को रायपुर जिला का जिलाध्यक्ष, शिवशरण गोस्वामी को जिला संयोजक, श्री बी.पी. सिंह को जिला अनुशासन समिति का प्रमुख घोषित किया गया, बैठक में कांकर से अभ्य जैन, चंद्रकुमारी साहू सीता साहू, स्वाति पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Namo Namo Morcha नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री साहू द्वारा दिसम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठन का आश्वासन दिया गया।

नमो नमी मोर्चा भारत का छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरूण साव से सौजन्य मुलाकात की, उपमुख्यमंत्री के द्वारा मोर्चा के कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन मिला।