Mukul Agarwal शेयर बाजार के मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। ऐसी ही एक कंपनी यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड (Yatharth Hospital & Trauma Care Services Ltd) रही है, जिसमें दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने बड़ा दांव लगाया है।
Mukul Agarwa की हिस्सेदारी – खरीदे 11 लाख शेयर
कंपनी की जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल अग्रवाल के पास कंपनी के 1.14% शेयर हैं। उन्होंने कुल 11,00,000 शेयरों में निवेश किया है। उनके इस निवेश से साफ जाहिर है कि वे कंपनी के ग्रोथ पॉटेंशियल को लेकर आश्वस्त हैं।
Mukul Agarwa शेयर में तेजी, निवेशकों को हुआ जबरदस्त फायदा
Mukul Agarwa शुक्रवार को जहां घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई, वहीं यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर में 1.57% की तेजी दर्ज की गई और यह शेयर ₹625.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीते 1 महीने में इस स्टॉक ने 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
- 6 महीने में: शेयर ने दिया 41% से अधिक रिटर्न
- 1 साल में: शेयर का भाव 42% तक बढ़ा
- जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स केवल 0.51% चढ़ा है।
Mukul Agarwa प्रमोटर्स और अन्य निवेशकों की हिस्सेदारी
कंपनी में फिलहाल:
- प्रमोटर्स की हिस्सेदारी: 61.64%
- पब्लिक की हिस्सेदारी: 38.36%
- विदेशी निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी घटकर: 4.34%
- DII की हिस्सेदारी घटकर: 13.52% रह गई है।
52-वीक हाई-लो और मार्केट कैप
- 52-वीक हाई: ₹692.85
- 52-वीक लो: ₹345.35
- मार्केट कैप: ₹6,030 करोड़
जुलाई 2023 में आया था IPO
यथार्थ हॉस्पिटल का IPO जुलाई 2023 में लॉन्च हुआ था। उस समय कंपनी ने ₹300 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। आज इसका भाव ₹600 से ऊपर चल रहा है, जो निवेशकों को लगभग दोगुना रिटर्न दे चुका है।
