PM Internship Scheme 2025 में Apply करने की तारीखों को बढ़ा दिया गया है। यानी अब आप देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने के लिए आगे दी गई तारीखों तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 22 अप्रैल 2025 कर दिया है। चलिए, विस्तार से समझते हैं सरकार की इस फ्लैगशिप योजना के बारे में।
PM Internship Scheme 2025 क्या है?
PM Internship Scheme 2025 युवाओं को प्रैक्टिकल अनुभव देने की सरकार की खास योजना है। 730 जिलों में 1 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के मौके उपलब्ध हैं। ये स्कीम स्किल्स को निखारने और करियर को बूस्ट करने में मदद करेगी।
इस स्कीम का मकसद
इसका लक्ष्य किताबी ज्ञान को इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “ये स्कीम युवाओं की नौकरी पाने की काबिलियत को बढ़ाएगी।” ये पहल आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ा कदम है।
PM Internship Scheme 2025 Eligibility Criteria
21 से 24 साल के युवा इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या BA, B.Sc, B.Com जैसे ग्रेजुएटस भी इस योजना के पात्र हैं। फुल-टाइम जॉब या पढ़ाई में शामिल युवा आवेदन नहीं कर सकते।
Read More: जिला पंचायत बालोद भर्ती – Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan के तहत समन्वयक पद पर आवेदन शुरू
PM Internship Scheme 2025 Application Process
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करें, प्रोफाइल बनाएं और 3 इंटर्नशिप ऑप्शंस चुनें। अच्छी बात ये है कि आवेदन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
PM Internship Scheme 2025 Important Documents
शैक्षिक सर्टिफिकेट, उम्र का सबूत और बेसिक डिटेल्स अपलोड करें। सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके तैयार रखें ताकि प्रोसेस आसान हो।
PM Internship Scheme 2025 Apply Last Date
पहले आवेदन की डेडलाइन 31 मार्च थी, लेकिन अब 22 अप्रैल 2025 तक इसे बढ़ा दिया गया है। सरकार ने ये कदम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देने के लिए उठाया है।
PM Internship Scheme 2025 Stipend
इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड और एकमुश्त 6,000 रुपये की सहायता मिलेगी। टॉप कंपनियों का अनुभव आपके resume को मजबूत करेगा। ये स्कीम करियर को नई ऊंचाई देने का शानदार मौका है।
विवरण | जानकारी |
|---|---|
उम्र | 21 से 24 साल |
योग्यता | 10वीं, 12वीं, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीफार्मा आदि जैसे डिप्लोमा/डिग्री |
स्टाइपेंड | ₹5,000/महीना + ₹6,000 एकमुश्त |
अंतिम तारीख | 22 अप्रैल 2025 |
वेबसाइट |
