Fake Aadhaar Card: AI से बन रहे फर्जी आधार कार्ड! क्या आपका भी नकली है? एक स्कैन में हो जाएगा खुलासा

Fake Aadhaar Card:- ChatGPT से बना नकली आधार कार्ड! हाल ही में एक LinkedIn यूज़र ने दावा किया कि उसने AI टूल की मदद से नकली आधार कार्ड तैयार किया — और देखते ही देखते इंटरनेट पर बवाल मच गया! अब सवाल उठता है कि क्या आपका आधार कार्ड असली है या आप भी किसी AI-generated फ्रॉड का शिकार हैं?

Fake Aadhaar Card: आधार कार्ड बना AI का नया टारगेट!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जहां दुनिया को स्मार्ट बना रहा है, वहीं अब इसके गलत इस्तेमाल की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ग्रोक AI के गाली-गलौज विवाद के बाद अब ChatGPT से बने फर्जी आधार कार्ड की खबर ने देश में साइबर सिक्योरिटी की नींव हिला दी है।

क्यों है आधार कार्ड इतना जरूरी?

आधार कार्ड सिर्फ एक आईडी नहीं, बल्कि भारत में हर नागरिक की डिजिटल पहचान है। ये 12 अंकों की यूनिक आईडी सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, मोबाइल सिम और कई ज़रूरी सेवाओं का गेटवे है। अगर ये ही नकली हो जाए तो सोचिए क्या-क्या हो सकता है?

कैसे पहचानें असली और नकली आधार कार्ड?

AI से बनाए गए फर्जी आधार कार्ड दिखने में हूबहू असली जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ अहम संकेतों से इन्हें पकड़ा जा सकता है:

1. फोटो और अक्षरों में गड़बड़ी

  • असली आधार कार्ड में फोटो हाई-क्वालिटी और स्पष्ट होती है।

  • नकली कार्ड में तस्वीर धुंधली या एडिटेड दिख सकती है।

  • हिंदी और अंग्रेजी में लिखे टेक्स्ट का फॉन्ट स्टाइल और अलाइनमेंट गड़बड़ हो सकता है।

2. QR कोड है सबसे बड़ा सबूत

  • असली आधार कार्ड का QR कोड स्कैन करने पर UIDAI की वेबसाइट से ऑथेंटिक जानकारी मिलती है।

  • नकली कार्ड में QR कोड या तो स्कैन नहीं होगा, या फेक जानकारी दिखाएगा।

3. UIDAI वेबसाइट पर करें वैरिफिकेशन

UIDAI की ऑफिशियल साइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाकर

  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें

  • कैप्चा भरें

  • और अगर आपका कार्ड असली है, तो “Aadhaar Verification Completed” का मैसेज आ जाएगा।

4. Virtual ID (VID) से करें खुद को सेफ

VID यानी Virtual ID एक 16 अंकों की टेम्पररी और सेफ आईडी होती है, जिसे केवल आप खुद UIDAI की साइट से जनरेट कर सकते हैं। इससे आपकी असली पहचान छिपी रहती है, और धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।

सावधान रहें! कहीं आप भी AI के झांसे में तो नहीं?

AI अब सिर्फ फ्यूचर नहीं, खतरा भी बन चुका है अगर सही तरीके से ना इस्तेमाल किया जाए। आज अगर फर्जी आधार बन सकता है, तो कल पासपोर्ट, मार्कशीट और वोटर आईडी पर भी खतरा मंडरा सकता है।