CG ADEO Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यापम एडीईओ के इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, Online Form भरकर यहां करें Apply

CG ADEO Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यापम ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के 200 पदों के लिए भर्ती की घोषणा कर दी है। सीजी व्यापम एडीईओ भर्ती 2025  के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार नीचे दी गई व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ की ऑफिशल link के माध्यम से online form भर सकते हैं।  

CG ADEO Recruitment 2025 में कितने पद हैं? Application Process

इस भर्ती में कुल 200 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन जमा करना होगा। 

CG ADEO Recruitment 2025 Eligibilty: भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। अगर आपके पास ग्रामीण विकास में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा है, तो आपको चयन में प्राथमिकता मिलेगी। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदक की उम्र 18 से 35 साल के बीच रखी गई है।

How to Apply for CG ADEO 2025 | कैसे करें आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले व्यापम की वेबसाइट पर जाएं, फिर ‘Apply Online‘ लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी डिटेल्स भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

CG ADEO 2025 Required Documents

  1. ईमेल आईडी
  2. मोबाइल नंबर
  3. पहचान पत्र
  4. जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. रोजगार पंजीयन
  8. एजुकेशन सर्टिफिकेट
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. हस्ताक्षर 

CG ADEO का Salary Structure क्या होगा?

CG ADEO भर्ती परीक्षा में अगर वेतन की बात करें तो इन पदों पर सातवां वेतनमान लागू होगा और उसी हिसाब से सैलरी दी जाएगी।

Chhattisgarh ADEO Eligibility

इस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्या है। इसके साथ ही आप भारत के नागरिक होने चाहिए। रोजगार कार्यालय में भी पंजीकृत होना आवश्यक होगा।