Raipur looteri dulhan Arrested : मुजगहन इलाके में एक शातिर लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन ने पहले ही पांच शादियां रचाई थीं और खुद को कुंवारी बताकर छठी शादी की योजना बना रही थी। लेकिन इस बार उसका भंडाफोड़ हो गया जब उसके पिछले पति ने उसकी सच्चाई उजागर कर दी। कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाना में पूजा और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Read More :- Rakesh Singh लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर में चौपाल कर विकास कार्यों की जानकारी दी
शादी के बाद गहने-नकदी लेकर हो जाती थी फरार
Raipur looteri dulhan Arrested जांच में सामने आया कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन सहित कई अन्य लोगों से शादी की थी। शादी के बाद वह किसी न किसी बहाने से विवाद खड़ा करती और फिर गहने, नकदी और शादी के सभी दस्तावेज लेकर फरार हो जाती थी। जब उससे कोई सवाल करता, तो वह दहेज उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाने की धमकी देती थी।
ऐसे रचती थी जाल, मां भी थी षड्यंत्र में शामिल
Raipur looteri dulhan Arrested पूजा और उसकी मां गायत्री देवांगन मूल रूप से आरंग की रहने वाली हैं। ये दोनों शादी के लिए सामाजिक ग्रुप्स में बायोडाटा भेजती थीं और फिर शिकार को अपने जाल में फंसाकर शादी कर लेती थीं। शादी के बाद दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाकर पैसे ऐंठने का खेल खेला जाता था। पूजा की मां गायत्री देवांगन भी इस ठगी के पूरे षड्यंत्र में बराबर की भागीदार थी।
Read More :- CG Board Exam 2025 Scam: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अलर्ट, फर्जीवाड़े से बचें !
फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
