Khandwa Viral Video: लोन की किस्त मांगने पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, खुद को देवी बताकर जलता कपूर निगला

Khandwa, मध्य प्रदेश – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में हाईवोल्टेज ड्रामा करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला लोन की बकाया किस्त को लेकर है।

क्या है पूरा मामला?

Khandwa जानकारी के मुताबिक, महिला ने फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था, लेकिन समय पर किस्तें नहीं चुका रही थी। जब कंपनी के कर्मचारियों ने महिला से बकाया राशि चुकाने के लिए कहा, तो अचानक महिला के शरीर में देवी का आह्वान होने लगा। वह पूरे ऑफिस में हंगामा करने लगी और खुद को देवी का अवतार बताने लगी।

Read More :- Delhi AAP विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोके गए निलंबित आप विधायक, अधिकारियों ने स्पीकर के आदेश का दिया हवाला

महिला ने किया चौंकाने वाला काम

Khandwa महिला ने ऑफिस में मौजूद लोगों के सामने खुद को चंडी देवी बताया और जलता हुआ कपूर निगल लिया। यह देखकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैरान रह गए। उन्होंने महिला को शांत करने की कोशिश की और बार-बार विनती भी की, लेकिन महिला का नाटक जारी रहा।

Read More :- क्या IPL 2025 Mahendra Singh Dhoni का आखिरी सीजन होगा ?

कुछ देर बाद महिला हुई शांत

Khandwa कंपनी के अधिकारियों के सामने कुछ देर तक हंगामा करने के बाद महिला धीरे-धीरे शांत हुई। इसके बाद वह ऑफिस में भगवान की फोटो के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगी और फिर वहां से चली गई।

Read More :- Delhi AAP विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोके गए निलंबित आप विधायक, अधिकारियों ने स्पीकर के आदेश का दिया हवाला

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले पर न तो महिला और न ही फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कैमरे के सामने बयान देने के लिए तैयार हैं।