Jabalpur VFJ स्थित वाहन निर्माणी (VFJ) फैक्ट्री के खंडहर हो चुके क्वार्टर अपराधियों के छिपने और फरारी काटने का अड्डा बनते जा रहे हैं। अपराधी वारदात के बाद यहां शरण लेते हैं और आगे की योजनाएं बनाते हैं।
Read More :- Shehnaaz Gill Trolled का बोल्ड अंदाज, फैंस ने किया ट्रोल, बोले – ‘Urfi Javed Ka Asar’
पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली
Jabalpur VFJ रांझी थाना पुलिस ने ऐसे ही खंडहरनुमा क्वार्टर में छिपे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो यूको बैंक में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार और पिस्टल बरामद की है।

मुखबिर से मिली अहम सूचना
Jabalpur VFJ रांझी सीएसपी विवेक गौतम को मुखबिर से सूचना मिली कि VFJ फैक्ट्री के खंडहर में कुछ संदिग्ध लोग बैंक लूट की साजिश रच रहे हैं। ये अपराधी देर रात वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और उन्होंने इसके लिए हथियार भी जुटा लिए थे।
Read More :- Collector Deepak Saxena सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर
पुलिस ने की घेराबंदी, आरोपी धराए
सूचना के आधार पर रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तारी
पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिस्टल, तीन तलवारें, एक लोहे की रॉड और एक चाइनीज चाकू बरामद किया। सब-इंस्पेक्टर एमएल बिहूनिया ने बताया कि आरोपियों ने VFJ अस्पताल के सामने बने खंडहरनुमा क्वार्टर को ठिकाना बना रखा था। दिन में ये लोग यहां छिपे रहते और रात को वारदात करने निकलते थे।
Read More :- Collector Deepak Saxena सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर
गिरफ्तार आरोपी और आगे की कार्रवाई
Jabalpur VFJ रांझी पुलिस ने शनि जांगड़े (झंडा चौक, पुरानी बस्ती), अमन केवट (मनमोहन नगर, रांझी), अंकित गिराय (फक्कड़ बाबा मंदिर), करण गिराय (फक्कड़ बाबा मंदिर), अंशुल मालिक (गंगा मैया) और गोविंद कोल (रक्षा नगर कॉलोनी) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने बैंक डकैती की साजिश रचने की बात कबूल की है। पुलिस अब इनसे आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि इनके अन्य आपराधिक मामलों का भी पता लगाया जा सके।
