बिग बॉस 18: सलमान खान के शो में ईशा सिंह बनीं ‘चुगली आंटी’? जानें क्या है पूरा मामला

Bigg Boss 18 सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘Bigg Boss 18‘ के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। लेकिन शो के ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने घर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशा सिंह और उनके दोस्त अविनाश मिश्रा को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

Read More :- Malaika Arora ने 2025 की शुरुआत की गर्मजोशी भरी तस्वीरों के साथ

मीडिया राउंड बना विवाद का कारण

Bigg Boss 18 बिग बॉस के घर में हर दिन कोई न कोई नया हंगामा होता है। लेकिन शो के लेटेस्ट एपिसोड में हुए मीडिया राउंड ने घर में एक अलग ही हलचल मचा दी। इस राउंड के दौरान मीडिया ने विवियन डीसेना, रजत दलाल और करणवीर मेहरा समेत सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल किए। लेकिन ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा पर सबसे अधिक तीखे सवाल दागे गए।

Read More :- दिव्यांगजन सशक्तिकरण और समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक, सामूहिक विवाह और दिव्यांगजन सशक्तिकरण को लेकर CM Dr. Mohan Yadav के निर्देश

ईशा सिंह को कहा गया ‘चुगली आंटी’

Bigg Boss 18 मीडिया राउंड के दौरान एक महिला पत्रकार ने ईशा सिंह पर करणवीर मेहरा के खिलाफ नैरेटिव सेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ईशा, आपने बिग बॉस के घर के हर कोने में चुगली की है। आपने घर के सभी सदस्यों, चाहे वो घर के अंदर हों या बाहर, उनके खिलाफ बातें की हैं। आपने यह तक कह दिया कि करणवीर का दिल काला है। आपकी इन हरकतों की वजह से आपको ‘चुगली आंटी’ कहा जा रहा है।”

Read More :- Azaad Trailer Launch: अजय देवगन ने भतीजे अमन देवगन के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “वो मेरे बेटे जैसा नहीं, बल्कि बेटा है”

ईशा का जवाब

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशा सिंह ने कहा, “मुझे याद नहीं कि मैंने ऐसा कहा था कि करणवीर का दिल काला है। अगर मैंने ऐसा कहा होगा, तो मैं उनसे माफी मांगना चाहूंगी। बिग बॉस के घर में हर कोई चुगली करता है, लेकिन जब फराह खान मैम ने मुझे फीडबैक दिया था, तब से मैंने खुद को बदलने की कोशिश की है।”

पीरियड्स और उम्र पर मजाक के सवाल पर भी मांगी माफी

Bigg Boss 18 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशा से यह भी पूछा गया कि उन्होंने दूसरी महिला के पीरियड्स और करणवीर की उम्र का मजाक क्यों उड़ाया। इस पर ईशा ने सफाई दी, “मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगती हूं। 47 साल की उम्र में कुछ हासिल करना गुनाह नहीं है, और मैं इसे समझती हूं।”

ईशा सिंह की सफाई के बाद क्या बदलेगा दर्शकों का नजरिया?

ईशा सिंह के इन बयानों के बाद देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। बिग बॉस के घर में अक्सर विवाद और गलतफहमियां होती हैं, लेकिन यह देखना अहम होगा कि इस विवाद का फिनाले पर क्या असर पड़ता है।