पूर्व Prime Minister Dr. Manmohan Singh का 92 वर्ष की उम्र में निधन

PM Dr. Manmohan Singh :- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करने के बाद रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। डॉ. सिंह लंबे समय से बीमार थे।

Read More :- Kejriwal के खिलाफ कांग्रेस की धोखाधड़ी की शिकायत

डॉ. मनमोहन सिंह PM Dr. Manmohan Singh 2004 में भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने और 2014 तक इस पद पर रहे। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री थे और चौथे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता थे।

राष्ट्रीय शोक और अंतिम संस्कार
केंद्र सरकार ने डॉ. सिंह PM Dr. Manmohan Singh के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Read More :- पूर्व Indian Cricketer Vinod Kambli की तबीयत बिगड़ी, ठाणे के अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस नेताओं का शोक संदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेलगावी से दिल्ली पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा, “मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है।”

सोनिया गांधी ने भी जताया शोक
सोनिया गांधी डॉ. सिंह PM Dr. Manmohan Singh के पार्थिव शरीर के उनके आवास पर पहुंचने के बाद वहां से रवाना हो गईं।

Read More :- छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी के नाम पर फर्जीवाड़ा: महतारी वंदन योजना में गलत पहचान का इस्तेमाल, हर महीने Rs 1,000 /- की ठगी

CWC मीटिंग रद्द
कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

डॉ. मनमोहन सिंह PM Dr. Manmohan Singh का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में हमेशा याद रखा जाएगा।

मनमोहन सिंह के निधन पर शशि थरूर ने कहा- याद रखेगी दुनिया

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर घर लाया गया