Mahtari Vandan Yojana Raipur:- छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना, Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना, में एक चौंकाने वाली ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर बैंक खाता खोलकर हर महीने जमा होने वाली Rs 1,000 /- की राशि हड़प ली।
Read More :- तलाक के बाद पत्नी को 2 लाख रुपए देने का आदेश, टैक्सी ड्राइवर ने सिक्कों में चुकाई रकम
भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना Mahtari Vandan Yojana के तहत छत्तीसगढ़ में विवाहित महिलाओं को हर महीने उनके खातों में Rs 1,000 /- की सहायता राशि दी जाती है। अब यह सामने आया है कि इस योजना के तहत सनी लियोनी के नाम पर एक खाता था, जिसमें यह राशि जमा की जा रही थी।
Read More :- Jaipur Highway Accident : 600 मीटर तक जलता हुआ मदद मांगता रहा व्यक्ति, लोग वीडियो बनाते रहे
इस ठगी को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र जोशी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, उन अधिकारियों की भी पहचान की जा रही है जो पात्र लाभार्थियों के सत्यापन के लिए जिम्मेदार थे।
Read More :- Chhattisgarh को मिला 15,184 करोड़ का निवेश प्रस्ताव: उद्योगपतियों ने जताई रुचि, नई औद्योगिक नीति बनी आकर्षण का केंद्र
यह मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के तलूर गांव का है। जिला कलेक्टर हरीश एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस मामले की गहन जांच करने और खाते को जब्त कर राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस चौंकाने वाले मामले की जानकारी मिली।
इस खुलासे ने भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस के बीच तीखी बहस छेड़ दी है।
Mahtari Vandan Yojana प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि महतारी वंदन योजना के तहत 50 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी फर्जी हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इसलिए दुखी है क्योंकि राज्य की महिलाओं को अब वह सहायता मिल रही है, जो कांग्रेस अपने कार्यकाल में प्रदान नहीं कर सकी।
