Bhopal: CM Dr. Mohan Yadav ने राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ PM Shri Tourism Air Service की शुरुआत की। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाना है। नई वायु सेवा के तहत पहली फ्लाइट Bhopal से Jabalpur, रीवा होते हुए सिंगरौली तक जाएगी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल एयरपोर्ट पर नए टिकट बुकिंग काउंटर का भी उद्घाटन किया और यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए।
Read More :- कार्तिक आर्यन ने ‘Dostana 2 ‘ से बाहर होने के बाद करण जौहर के साथ विवाद पर कहा: ‘मैं तब भी शांत था…’
शुभारंभ समारोह में कई प्रमुख अतिथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी, और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी शामिल थे।
Read More :- कार्तिक आर्यन ने ‘Dostana 2 ‘ से बाहर होने के बाद करण जौहर के साथ विवाद पर कहा: ‘मैं तब भी शांत था…’
‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ PM Shri Tourism Air Service के तहत मध्यप्रदेश के आठ प्रमुख शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया है। इस सेवा का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (PPP) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुगम बनाना है।
किराया विवरण:
बुकिंग पर पहले एक महीने तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए, इंदौर से उज्जैन तक का किराया लगभग 3000 रुपये है, जो छूट के बाद मात्र 1500 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार, भोपाल का किराया भी छूट के बाद 1500 रुपये ही होगा। यह किराया वंदे भारत ट्रेन के किराये से भी कम है, जिससे यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।
यात्रा योजना:
- सोमवार और गुरुवार को रीवा की कनेक्टिविटी इंदौर, जबलपुर और भोपाल से होगी।
- मंगलवार को ग्वालियर को इंदौर और भोपाल-उज्जैन, जबकि शनिवार को भोपाल से जोड़ा जाएगा।
- उज्जैन को मंगलवार को इंदौर, भोपाल और ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर, जबकि रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा गया है।
- खजुराहो को शुक्रवार के दिन भोपाल और जबलपुर से जोड़ा गया है।
एयर टैक्सी का शेड्यूल:
- सुबह 7:45 पर भोपाल से प्रस्थान, सुबह 9:15 पर जबलपुर आगमन
- सुबह 9:45 पर जबलपुर से प्रस्थान, सुबह 11:15 पर रीवा आगमन
- सुबह 11:30 पर रीवा से प्रस्थान, दोपहर 12:00 पर सिंगरौली आगमन
- दोपहर 12:15 पर सिंगरौली से प्रस्थान, दोपहर 12:45 पर रीवा आगमन
- दोपहर 1:15 पर रीवा से प्रस्थान, दोपहर 2:35 पर जबलपुर आगमन
- दोपहर 2:45 पर जबलपुर से प्रस्थान, शाम 4:15 पर भोपाल आगमन
Read More :- PM ने समर्थकों से Social Media प्रोफाइल से ‘Modi Ka Parivar’ हटाने को कहा
किराया और बुकिंग प्रक्रिया:
PM Shri Tourism Air Service इस सेवा के तहत ग्वालियर से 15 जून को और उज्जैन से 16 जून को हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इस हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए https://flyola.in/ पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर पर्यटकों को यात्रा की पूरी जानकारी मिलेगी और वे बुकिंग भी कर सकेंगे।
File size