ग्वालियर पुलिस ने फरार ईनामी लुटेरे को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़ा गया आरोपी भिंड जिले के रहने वाला है और लूट के दो मामलों में फरार था।

Bhind district ग्वालियर पुलिस ने फरार ईनामी लुटेरे को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़ा गया आरोपी भिंड जिले Bhind district के रहने वाला है और लूट के दो मामलों में फरार था। दोनों ही वारदातें आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दीं थीं। इन मामलों के एक आरोपी को पुलिस पूर्व में पकड़कर दाखिले हवालात कर चुकी है जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है, जिसको पकड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मालूम हो कि 28 सितम्बर 2019 को थाना महाराजपुरा पहुंचकर स्कूल पढ़ाने जा रहे शिक्षक रामकिशोर माहौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने मेथाना वेयर हाउस के पास उनकी बाईक गिराकर उनसे पर्स और चाबी छीन ली, उसके बाद भाग निकले। इसी तरह एक अन्य लूट की वारदात को बाईक सवार तीन बदमाशों ने 19 नवम्बर 2019 को भारत मार्केट के पास अंजाम दिया था।

इसमें बदमांश धर्मेंद्र शर्मा नामक युवक का पर्स छीनकर भाग निकले थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। दोनों ही मामलों के एक आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था।

आज पुलिस को सूचना मिली कि महाराजपुरा थाना अंतर्गत लक्ष्मन गढ़ पुल के पास लूट के फरार ईनामी बदमाश को देखा गया है। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दविश दी, तो पुलिस को एक फरार ईनामी आरोपी मिल गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम लल्ली उर्फ सुखलाल धोबी निवासी मालनपुर जिला भिंड बताया है।

फिलहाल लूट के दोनों ही मामलों में एक ईनामी बदमाश अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लल्ली उर्फ सुखलाल धोबी से पूछताछ शुरू कर दी। और उम्मीद है कि जल्दी उसके फरार एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।