नशे की समस्या एक गंभीर समस्या है जो पीढ़ियों को नष्ट कर रही है: लोकसभा में अमित शाह

Home minister :- हमारे भारथ के केंद्रीय गृह मंत्री काफी जयद सुर्खियों मे है। और भारत मे चल रहे नशा को रोकने के सरकार जुटी हुई है। तो इसी सिले मे हमरे केंद्रीय गृह Home minister मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है, जो पीढ़ियों को नष्ट कर रही है और नशे से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए भी किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह “देश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों” पर नियम 193 के तहत लोकसभा में बहस का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूरे देश में जांच कर सकता है। उन्होंने कहा, “अगर अंतर-राज्यीय जांच की जरूरत है तो एनसीबी प्रत्येक राज्य की मदद करने के लिए तैयार है। यहां तक कि एनआईए भी राज्यों की मदद कर सकती है, अगर देश के बाहर जांच की जरूरत है।”

शाह ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया। “हमारी सरकार की नीति बहुत स्पष्ट है: ड्रग्स का सेवन करने वाले पीड़ित हैं। हमें उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए और पीड़ितों को उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल माहौल देना चाहिए। लेकिन मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

तो अब देखने वाली बात है की सरकार इस पर अपना निर्णयाए सुनती है । हाल की लोगों का कहना है की भारथ देश मे नशा को रोकना बहत ही मुश्किल है और इसी सरकार रोकने की कोसिस तो कर रही हे लेकिन ये कमियाब होगी की नहीं ये तो व्यक्त ही बताएगा। लेकिन भारत के लोगों ये समझना होगा की अगर भारत को दूसरे देश की तुलना करना होतो हर एक इंसान को इसकी जीमेदरी लेना होगा की नशा करना छोड़ दे तो भारत देश का और खुद का फायदा होगा।