थाना भेडाघाट अंतर्गत हुई युवक की अंधी हत्या का खुलासा, 5 अपचारी बालकों ने पीछा कर छीना था पर्स एवं मोबाईल, विरोध करने पर किया था चाकू से हमला

Bhedaghat :- थाना ओमती में दिनॉक 14-11-22 को मार्बल सिटी अस्पताल से सूचना मिली कि आदित्य भारद्वाज उम्र 23 वर्ष निवासी शहपुरा भिटौनी को भेडाघाट स्थित पिता गुरूदयाल भारद्वाज द्वारा रात 3 बजे भर्ती कराया गया था। जिसकी उपचार के दौरान प्रातः 4-44 बजे मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर घटना स्थल थाना Bhedaghat भेडाघाट का होने से विवेचना हेतु थाना भेडाघाट स्थानांतरित की गयी।

उसके बाद जांच के मृतक के परिजनों के कथन लिये गये। जिस पर पाया गया, कि आदित्य भारद्वाज बरगी मानेगॉव स्थित ए.व्ही.पी. सिंह के क्रेशर में काम करता था। जो अपनी मोटर सायकिल से आता जाता था। दिनॉक 13-11-22 की रात्रि मे आदित्य के घर न लौटने पर आदित्य के पिता गुरूदयाल द्वारा बेटे आदित्य की तलाश की जा रही थी। लेकिन ओस दौरान तलाश के सम्राट ढाबे के पास आदित्य की मोटर सायकिल रोड पर खडी एवं आदित्य खून से लथपथ घायल अवस्था में दोनो सड़को के बीच डिवाईडर में पडा मिला।

आदित्य के सीने, हाथ, पीठ व कमर में चोटे थी। उसके सरीर से खून निकल रहा था। पिता द्वारा आदित्य से पूछताछ करने पर आदित्य ने बतया की अज्ञात 4 लडकों द्वारा उसपर चाकू से हमला किया गया था। वहीं ओस वक्त उपचार के घायल आदित्य की मृत्यु हो गयी थी।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। मिली सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) स्वयं भी मौके पर पहुंचे। और जांच पर अज्ञात आरोपियेां द्वारा आदित्य भारद्वाज पर चाकू से हमला कर ओसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या पाया जाने पर अज्ञात आरोपियेां पर विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर समीक्षा में लिया गया।

[fvplayer id=”85″]

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा Siddharth Bahuguna (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित दिए गये। अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगया गया।