Chief Minister Kamal Nath :- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ Chief Minister Kamal Nath ने सरकार की नशे की खिलाफ कार्रवाई और अभियान पर कसा तंज,कहा चुनाव के पहले उन्हें ये सब ओर नशा याद आता है,यह लोग खुद नशे में है और अब चुनाव आने पर नशा थोड़ा थोड़ा कम हो रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को सरकार की नशे की खिलाफ कार्रवाई और अभियान पर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के पहले उन्हें ये सब ओर नशा याद आता है। यह लोग खुद नशे में है और अब चुनाव आने पर नशा थोड़ा थोड़ा कम हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि अगले 11 महीने इसी नशे में रहेंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी की बात से किनारे करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि आज की नई पीढ़ी शराब से जुड़े। हमारी सरकार बनेगी तो युवाओं को शराब के नशे से बचाने के लिये कमेटी बनाएंगे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने मुलायक यादव को याद करते हुए कहा कि मेरे उनसे बहुत पुराने और निकट संबंध थे। मुलायम यादव सिर्फ राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे। वो एक समाज सेवक थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैं संसदीय कार्यमंत्री था तक उनसे काफी चर्चा होती थी।
कांग्रेस के दो विधायकों पर रेवांचल एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के लगे आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बना रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लेंगे और उस रिपोर्ट को अनुशासन समिति को सौपेंगे। महाकाल लोक लोकार्पण के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हर चीज का इवेंट बनाती है।
यह एक शासकीय कार्यक्रम हैं। इसकी नींच हमने रखी थी। भाजपा सिर्फ श्रेय लेने का काम करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो फाइलों में प्रमाण के रूप में मौजूद हैं। पता नहीं अब कब किसान कर्ज माफी का भी श्रेय लेगी? लेकिन जनता बहुत समझदार है। जनता को गुमराह करने के लिए यह कभी प्रधानमंत्री को बुला रहे है, धार्मिक आयोजन कर रहे हैं।
