Sufi singer Kailash Kher :- देश के प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर Sufi singer Kailash Kher उज्जैन के महाकाल लोकार्पण आयोजन के लिए आज इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की। जहां उन्होंने बताया महाकाल लोकार्पण आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वह सवा माह में तैयार किए 108 संगीत वादक और 21 दिन बजाने वाले नाथ संप्रदाय के लोगों के सहयोग से बाबा महांकाल के लिए गाय गाने का भी विमोचन करेंगे जो खासकर महांकाल की नगरी और महाकाल लोक पर आधारित है। गायक कैलाश खेर ने इस दौरान धर्म और अध्यात्म को बढ़ावा देने की बात कहते हुए गायों को गोद लेने की भी बात कही, सूफी गायक कैलाश खेर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बीच-बीच में कई बेहतरीन शायरियों के माध्यम से अपनी बात रखी।

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी के जीने का उद्देश्य भगवान के मंदिरों और धर्म स्थलों को बचाना है, वह बोले कि आप महसूस कर रहे हैं कि मेरा भारत अब जाग रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गाय और गाय को को बचाना आवश्यक है वक्त बदल रहा है गायक संसद तक पहुंच रहे हैं। कैलाश खेर ने इंदौर का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्मों का प्रभाव और इल्मो का प्रभाव इंदौर पर काफी दिख रहा है इंदौर शहर में ट्रैफिक का भी सुधार हुआ है। एक सवाल के जवाब में कैलाश खेर ने अपनी जीवन झरने के बारे में बताया कि वह 20 – 21 साल की उम्र में घर छोड़कर दूर चले गए थे, इस दौरान काफी संघर्ष के बाद मिली हार के बाद उन्होंने गंगा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन किसी ने उन्हें बचा लिया।
कैलाश खेर ने आगे बताया कि तकरीबन 30 – 31 साल की उम्र में वह मुंबई पहुंचे और अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए महाकाल की भक्ति में तकरीबन 20 गाने महादेव पर लिखे और गाय उन्होंने कहा कि 20 गानों में एक भी विचार रिपीट नहीं हुए हैं। अपनी पूरी प्रेस वार्ता में कैलाश खेर बाबा महाकाल की भक्ति का जिक्र करते नजर आए और कहते रहे मैं महाकाल का बेटा हूं मुंबई और अपने घर के बारे में उन्होंने कहा कि 4 मंजिला घर उनका है लेकिन टीवी भी उनके घर में नहीं है उन्होंने कई फिल्मों के गाने गाए हैं।
[fvplayer id=”58″]
लेकिन आज भी वह उनकी ही गाई हुई फिल्मों को नहीं देख पाए हैं हालांकि उन्होंने इस दौरान बाहुबली फिल्म की तारीफ की और कहा कि वह फिल्म उन्होंने 10 बार देखी है उन्होंने कहा कि जब किसी को फिल्म देखने को लेकर मैं सजेस्ट करता हूं तो बाहुबली फिल्म के बारे में ही कहता हूं। राजनीति में आने के सवाल पर कैलाश खेर ने इच्छा जाहिर की लेकिन गोलमोल जवाब दे दिया। फिर नहीं कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग पर वह एक शोध कर रहे हैं उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की भी तारीफ की और कहा कि यहां शंकराचार्य की मूर्ति भी स्थापित हो रही है उन्होंने कहा कि हमारा कर्म ही हमारा धर्म है। कैलाश खेर ने इंदौर की स्वच्छता का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर 1 दिन पूरे देश को स्वच्छता को लेकर बहुत बड़ी प्रेरणा देगा। अपनी चिर परिचित शैली और अंदाज में कैलाश खेर ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सूफियाना आवाज में कुछ गानों के बोल सुनाएं तो सभी को मंत्रमुग्ध होने पर मजबूर कर दिया।
