Rajvardhan Singh Dattigaon :- प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव Rajvardhan Singh Dattigaon की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितम्बर से प्रारंभ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान व सेवा पखवाड़ा के दौरान शासन की योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित करने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में चिन्हित सभी 33 योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत दिया जाये। मंत्री श्री दत्तीगांव ने अभियान अंतर्गत आम जनता पहुंच रही सेवाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत किये गये हर गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में कई उपलब्धिमूलक कार्य हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 527 शिविरों में 82 हजार 355 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 30 हजार 269 आवेदन स्वीकृत हुए। वहीं नगरीय क्षेत्र में 157 शिविरों में 12 हजार 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 3 हजार 750 आवेदन स्वीकृत हुए। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा आवेदन आयुष्मान भारत के प्राप्त हुए, जिसमें 22 हजार 367 आवेदन स्वीकृत हुए।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री उज्जवला, कल्याणी पेंशन, स्ट्रीट वेंडर, मातृ वंदना, लाड़ली लक्ष्मी, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नि:शक्त पेंशन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसान कल्याण, क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, दिव्यांग छात्रवृत्ति आदि योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के बारे में बताया गया। कलेक्टर ने सेवा पखवाड़ा के दौरान किये गये विशेष कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला स्वसहायता समूहों द्वारा 36 हजार 942 मुनगे के पौधों का रोपण किया गया।
स्वेछिक रक्तदान, 3 हजार 611 हितग्राहियों को हितलाभ, वितरण, 862 दिव्यांगों उपकरणों का वितरण एवं 2 हजार 202 निरामय स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने की जानकारी दिये। बैठक में विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील इंदु तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बरकड़े, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री रानू तिवारी, श्री जीएस ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीणा, सुश्री विमलेश सिंह, श्री नम:शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।