महाविद्यालय के छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Manpur :- मानपुर Manpur विधानसभा मुख्यालय स्थित स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र छात्राओं ने विद्यालय के गेट पर करीब तीन घण्टे तक किया धरना प्रदर्शन। वहीं नारेबाजी कर अपनी विभिन मांगों को पुरा करने का विद्यालय प्रबंधन से एवं शासन प्रशासन से मांग किये हैं। माहविद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने बताया कि, सासन प्रशासन ने भारी भरकम भवन निर्माण करा कर महाविद्यालय तो संचालित करा दिया गया है।

लेकिन महाविद्यालय में व्यवस्था देना शायद उचित नहीं समझा यहां न तो पानी पीने की व्यवस्था है। न ही टीचरों की व्यवस्था है, इतना ही नही यहां तो प्यून तक की व्यवस्था नही है। छात्र छात्राओं को कॉलेज में पढाई करने के सांथ-सांथ झाड़ू लगा कर साफ सफाई भी करना पड़ता है। उसके बाद शिक्षकों के इंतजार में बैठ कर समय गुजार दिया जाता है। बाद में पता चलता है कि शिक्षक तो आये ही नही ।

vlcsnap 2022 09 30 12h32m27s824

वहीं इतने बड़े विशालकाय शानदार भवन में संचालित महाविद्यालय में पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था न होने की वजह से छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तो कालेज इतना एकांत में है। जहां न तो कोई घर और न ही कोई दुकान है। अगर कोई घटना भी घट जाए तो उसे देखने सुनने वाला भी कोई नही मिलेगा।

वहीं छत्राओं ने बताया कि पानी पीने के लिए एक बोर की ब्यवस्था है। वोभी जब तक लाइट रहेगी तभी तक बोर चलेगा जिसमे पानी पीने के लिए बड़ी बड़ी घास के ऊपर चल कर जाने के बाद ही पीने का पानी मिल पाता है। और उसी घास में कोई जीव जंतु छिपे होने की संका हर दम बनी रहती है। अगर उक्त जीव जंतुओं के कारण किसी भी छात्र छात्रा के सांथ अगर कोई घटना घट जाए तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।

बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिले के जिम्मेदार कलेक्टर महोदय से छात्राओं ने खबर के माध्यम से आग्रह किया है कि, एक बार मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल महाविद्यालय पहुंच कर विद्यालय में पढ़ने वाले छत्र छात्राओं की समस्या से अवगत हों और जाने की छात्राओं को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में असुविधा को लेकर छत्राओं ने धरना प्रदर्शन किया है हमारे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन देकर सुविधाओं की मांग की गई है