राजस्व प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें- कलेक्टर

Collector Jabalpur :- कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी. Collector Jabalpur ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों के निराकरण तत्परता से करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि गरीब लोग और जिनके पास भूमि नहीं है ।

उन्हें आबादी भूमि के पट्टे देने के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन प्राप्त करें, दावा, आपत्ति के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर इस दिशा में कार्य करें। जिस जगह को आबादी घोषित करने की मांग है उस जगह को चिन्हांकित कर प्रस्ताव दें। इसके लिए उन्होंने एडीएम ग्रामीण को नोडल अधिकारी बनाया है।

Collector Jabalpur कलेक्टर ने कहा कि धारणाधिकार अभियान अंतर्गत लोगों के आवेदनों का निराकरण तीव्रता से करें और निराकृत प्रकरणों की जानकारी व्हाट्सएप पर देना सुनिश्चित करें। स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये। सारा एप में नक्शा दिखे इसलिए सभी एसडीएम इसका मॉनिटरिंग करें।

स्वामित्व के प्रकरणों का निराकरण में गति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान नामांतरण, सीमांकन तथा संबल 2.0 के प्रकरणों की जांच व निराकरण समय पर करने को कहा। उन्होंने वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने आधार नंबर संग्रहण कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी बीएलओ की मीटिंग करें और शत-प्रतिशत आधार कलेक्शन करें। जहां-जहां आधार कलेक्शन की स्थिति कमजोर है वहां विशेष मेहनत करने की आवश्यकता है।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और इस संबंध में निर्देश दिये कि प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर निराकरण करें। इस दौरान आधारताल व कुंडम में सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की स्थिति संतोषजनक रहा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से कहा कि वे नियमित रूप से उचित मूल्य के राशन दुकान का निरीक्षण करें, एडीएम भी निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विशेष जोर देकर कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को राशन सुनिश्चित हो जाये। भू आबंटन से संबंधित व जाति प्रमाण-पत्र बनाने तथा वितरण के संबंध में समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही करें।

सीमांकन के प्रकरणों के लिए आरआई को टारगेट दें और हर सप्ताह कितने सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण हुआ इसकी जानकारी भी देना सुनिश्चित करें। जर्जर व अनुपयोगी भवनों को हटा दें कलेक्टर ।

कलेक्टर ने मीटिंग के दौरान कहा कि जर्जर व अनुपयोगी भवनों को चिन्हित कर उसे हटाने की कार्यवाही करें साथ ही मलबा भी हटवा दें। जर्जर व अनुपयोगी भवनों को हटाने में देरी न करें क्योंकि ऐसे स्थान असामाजिक तत्वों का अ़ड्डा बनता है। साथ ही ऐसे स्थानों पर कोई हादसा होने के बाद हटाने से कोई फायदा भी नहीं, अत: इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें।

क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे तत्काल हो- कलेक्टर

कलेक्टर ने कहा कि वर्षा के कारण जो मकान प्रभावित या क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके तत्काल सर्वे करायें और आरबीसी 6(4) के अंतर्गत जो भी सहायता है तत्काल देना सुनिश्चित करें। क्षतिग्रस्त मकानों के संबंध में चर्चा के दौरान सभी एसडीएम से उनके अनुभाग में क्षतिग्रस्त हुए मकानों की जानकारी के साथ ही राहत की कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मकान के प्रभावितों को राहत देने के कार्य को उच्च प्राथमिकता में रखें। बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पटवारी मंगलवार और गुरुवार तथा एसडीएम द्वारा नियत तिथि पर अपने हल्के के ग्राम पंचायत में रहें और लोगों की राजस्व संबंधी प्रकरणों को देखें। वर्चुअल मीटिंग के दौरान सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।